मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ संवाद किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को रेसकोर्स देहरादून में देहरादून महानगर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ संवाद किया तथा सहभोज (टिफिन बैठक) में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की बैठकों के आयोजन से विभिन्न क्षेत्रों की समस्याएं सामने आती हैं और उनके उचित समाधान के लिए सुझाव भी मिलते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित समाधान राज्य सरकार की प्राथमिकता में है। जन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए सरकार सरलीकरण, समाधान और निस्तारण के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पार्टी पदाधिकारियों द्वारा जो भी समस्याएं रखी गई है, उनका हर संभव समाधान करने की दिशा में कार्य किये जायेंगे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और लोगों को योजनाओं का पूरा लाभ प्रदान करने के लिए वे सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का ध्येय है कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से कार्य हों। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प में हम सबको सहयोगी बनकर कार्य करना है। उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के लिए सबको अपने-अपने कार्यक्षेत्र में अहम योगदान देना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की बैठकों के आयोजन से राज्य हित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अच्छे सुझाव प्राप्त होते हैं, राज्य के विकास के लिए एक दूसरे के सहयोगी बनकर कार्य करने की भावना भी इस प्रकार के आयोजनों से बढ़ती है। मुख्यमंत्री ने सभी पार्टी पदाधिकारियों से आह्वाहन किया कि भाजपा के ‘संगठन पर्व, सदस्यता अभियान 2024 ’ के तहत अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का वैश्विक स्तर पर मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ श्री खजान दास, श्री विनोद चमोली, श्रीमती सविता कपूर, भाजपा के महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल एवं पार्टी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • Leema

    Related Posts

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (साउथ वेस्टर्न रेंज) ने कुख्यात मंजीत महल गैंग के सक्रिय सदस्य एवं ₹20,000 के इनामी बदमाश लोकेश उर्फ सूर्या को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर बड़ी…

    ब्लड रिलेशन एवं पति-पत्नी के बीच संपत्ति की गिफ्ट डीड पर स्टाम्प ड्यूटी एवं पंजीकरण शुल्क समाप्त अथवा नाममात्र करने की मांग

    सहयोग दिल्ली (रजि.) के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार जैन ने दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता को एक महत्वपूर्ण जनहित सुझाव भेजते हुए मांग की है कि ब्लड रिलेशन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए समर्पित लेडीज स्पेशल इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क शुरू करेगी- डॉक्टर पंकज कुमार सिंह

    दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए समर्पित लेडीज स्पेशल इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क शुरू करेगी- डॉक्टर पंकज कुमार सिंह

    ब्लड रिलेशन एवं पति-पत्नी के बीच संपत्ति की गिफ्ट डीड पर स्टाम्प ड्यूटी एवं पंजीकरण शुल्क समाप्त अथवा नाममात्र करने की मांग

    ब्लड रिलेशन एवं पति-पत्नी के बीच संपत्ति की गिफ्ट डीड पर स्टाम्प ड्यूटी एवं पंजीकरण शुल्क समाप्त अथवा नाममात्र करने की मांग

    द्वारका पुलिस ने अवैध शराब के बड़े रैकेट का किया भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार

    द्वारका पुलिस ने अवैध शराब के बड़े रैकेट का किया भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार

    दिल्ली में कारोबारी की हत्या की साजिश नाकाम, हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

    दिल्ली में कारोबारी की हत्या की साजिश नाकाम, हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार