राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि: देवेन्द्र यादव ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया, राजीव जी के योगदान को किया याद

भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने राजीव भवन में उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की

नई दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने आधुनिक भारत के शिल्कार, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की 80वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश कार्यालय में राजीव जी की तस्वीर पर पुष्पाजंलि अर्पित की। श्री देवेन्द्र यादव ने राजीव भवन में राजीव गांधी जी के स्टेच्यु पर माल्यापर्ण भी किया।

श्री देवेन्द्र यादव ने आज प्रातः राजीव जी की समाधि वीर भूमि पर प्रार्थना करने के बाद राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ राजीव गांधी जी को याद किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले श्री राजीव गांधी का देश सदैव ऋणी रहेगा।

श्री देवेन्द्र यादव ने राजीव जी के जन्मदिवस पर युवा उत्थान को संकल्पित प्रधान महेन्द्र यादव छात्रवृति योजना के अंतर्गत मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें शिक्षा के अलग-अलग के क्षेत्र में प्रख्यात मेधावी छात्रों को छात्रृवति देने के साथ उन्हें सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के अलावा वरिष्ठ नेता श्री मनीष चतरथ, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन, पूर्व विधायक श्री अनिल भारद्वाज, विधायक जय किशन, अमरीश गौतम, वीर सिंह धींगान, आसिफ मौहम्मद खान, वरिष्ठ नेता श्री चतर सिंह, जतिन शर्मा, जिला अध्यक्ष आदेश भारद्वाज, मनोज यादव, सतबीर शर्मा, धर्मपाल चंदेला, जुबैर अहमद, इन्द्रजीत सिंह, सेवादल मुख्य संगठक सुनील कुमार, पूर्व पार्षद ईश्वर बागड़ी, राजेन्द्र तंवर, जे.पी. पंवार, अब्दुल हानन, पी.के. मिश्रा, राहुल शर्मा, संजय नीरज, अशोक भसीन, अजय अरोड़ा राजीव कौशिक, अब्दुल वाहिद कुरेशी, दीपक वशिष्ठ, त्रिलोक चौधरी, कमलेश चौहान, निकिता चर्तुवेदी और नीतू शर्मा मुख्य रुप से मौजूद थे।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि राजीव जी एक दूरदर्शी एवं विचारशील व्यक्ति थे, जिन्होंने 21वीं सदी में देश के सामने आई चुनौतियां और जरुरतां का सामना करते हुए भारत को विश्व शक्ति बनाने के लिए तैयार किया। उन्होंने कहा कि राजीव जी की ही दूरदर्शिता थी जिसने कम्प्यूटर और दूरसंचार क्रांति को समय से पहले देश में लाए, जिसका परिणाम आज भारत तकनीकी क्षेत्र में दुनिया के देशों की अग्रिम पंक्ति में खड़ा दिखाई देता है। श्री यादव ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवा को भागीदार बनाने के लिए राजीव जी ने उन्हें 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार दिया। उन्होंने कहा कि राजीव जी के प्रधानमंत्रीत्व में असंख्य देशवासियों को रोजगार के नए अवसर मिले, गरीबों के कल्याण और उत्थान के लिए काम किया।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि आज बेरोजगारी, महंगाई, युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों, गरीब, पिछड़ों, वंचितों, अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों पर बढ़ते अत्याचार, संविधान के प्रारुप को बदलना, भ्रष्टाचार जैसे महत्वपूर्ण कुछ ऐसे दंश है जिसे आज पूरा देश झेल रहा है, जिसकी राजीव गांधी ने कभी परिकल्पना भी नही की थी, क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने कभी भी देश की प्रगतिशीलता को रुकने नही दिया। नेहरु जी के प्रभावशाली नेतृत्व, इंदिरा जी और राजीव जी के बलिदान के बाद भी कदम दर कदम देश आगे बढ़ता चला गया है। शिक्षा के महत्व को हर देशवासी को बताने और विदेश नीति को व्यवस्थित बनाया, जिससे युवाओं को विदेशों में रोजगार मिलने की शुरुआत हुई।

  • Leema

    Related Posts

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    जब भी मंच पर ऐसा कलाकार आता है, जिसकी उपस्थिति मात्र से दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाए, तो समझ लीजिए कि वह केवल कलाकार नहीं, बल्कि लोगों के…

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    नई दिल्ली। देशभर में संचालित गौ सम्मान आह्वान अभियान के तीसरे चरण की औपचारिक घोषणा दिल्ली के पीतमपुरा में आयोजित तीन दिवसीय समीक्षा एवं मार्गदर्शन बैठक में की गई। अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’