राष्ट्रीय सेवा योजना देश के चहुमुखी विकास का सशक्त माध्यम : विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जन सहयोग समिति

( भागीदारी जन सहयोग समिति के अध्यक्ष एवं ब्यूरो चीफ विजय गौड़ एवं सहायक प्रोफेसर डॉ० पारुल शर्मा नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय सेवा योजना के मुख्यालय में माननीय निदेशक , राष्ट्रीय सेवा योजना , भारत सरकार वन्दिता पांडेय आईपीएस एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मिले जून माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित किये जा रहे राष्ट्रीय स्तरीय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रमुख भागीदारी को किया आमंत्रित। )

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल के दूरदर्शी नेतृत्व में ड्रग फ्री दिल्ली 2027 पहल के माध्यम से नशीली दवाओं के खतरे से निपटने के लिए की गई सराहनीय पहल की कड़ी में भागीदारी जन सहयोग समिति राष्ट्रीय स्तर की नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन कर रही हैं, जिसका विषय है “नशीले पदार्थों के उपयोग की रोकथाम और महिलाओं के खिलाफ हिंसा की रोकथाम: अधिनियम, प्रवर्तन और जागरूकता,” जागरूकता फैलाने और सामूहिक कार्रवाई को बढ़ावा देने का एक अत्यधिक प्रभावशाली माध्यम है। इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के विश्विद्यालय एवं कॉलेज से 30 टीमें आमंत्रित की जा रही है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की सक्रिय एवं प्रमुख भागीदारी के लिए भागीदारी जन सहयोग के अध्यक्ष एवं ब्यूरो चीफ विजय गौड़ एवं सहायक प्रोफेसर डॉ० पारुल शर्मा नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय सेवा योजना के मुख्यालय में माननीय निदेशक , राष्ट्रीय सेवा योजना , भारत सरकार वन्दिता पांडेय आईपीएस एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मिले।

भागीदारी जन सहयोग समिति के अध्यक्ष एवं ब्यूरो चीफ विजय गौड़ ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना देश के चहुमुखी विकास का सशक्त माध्यम है और वह अपने कॉलेज जीवन से ही राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े रहे। उन्होंने समिति के द्वारा आयोजित की जा रही राष्ट्रीय स्तरीय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रमुख भागीदारी को आमंत्रित किया।

माननीय निदेशक , राष्ट्रीय सेवा योजना , भारत सरकार वन्दिता पांडेय आईपीएस ने आयोजन सफलता के प्रति शुभकामनाएं दी और आयोजन व्यवस्था में पूर्ण सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विजय गौड़ ने डिप्टी प्रोग्राम एडवाइजर भारत सरकार सैमुअल सी०, सरवन राम रीजनल डायरेक्टर से भी शिष्टाचार भेंट की।

  • Leema

    Related Posts

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    ‘दर्द मुक्त भारत’ मिशन के जरिए लोगों को दे रहे जागरूकता का संदेश, कायरोप्रैक्टिक और फिजियोथेरेपी के माध्यम से दर्द प्रबंधन पर जोर; चेतन भगत ने किया उनकी पुस्तक का…

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    भारत की चिकित्सा शिक्षा प्रणाली एक अजीब विरोधाभास का सामना कर रही है। हर साल लाखों विद्यार्थी डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में शामिल होते हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत<br>

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    गुरुग्राम में Apple कस्टमर केयर के नाम पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार