लाहौरी गेट पुलिस की पिकेट टीम ने शातिर ऑटो लिफ्टर को दबोचा, चोरी की बाइक बरामद

दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में तैनात पिकेट स्टाफ की सतर्कता से एक शातिर ऑटो लिफ्टर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी के कब्जे से एक चोरी की बाइक बरामद हुई है, जिसे लक्ष्मी नगर इलाके से चुराया गया था।

9 मई की शाम एसपीएम मार्ग टी-पॉइंट पर चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट एक संदिग्ध युवक बाइक पर आता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह यू-टर्न लेकर भागने लगा। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीछा कर उसे धर दबोचा। बाइक की जांच में पता चला कि वह लक्ष्मी नगर थाने में दर्ज चोरी के मामले से जुड़ी हुई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राकेश (30) के रूप में हुई है, जो गाजियाबाद के लोनी स्थित सरला विहार का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि वह नशे का आदी है और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी और झपटमारी करता है। वह भीड़-भाड़ वाले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन क्षेत्र को निशाना बनाता था और चोरी के बाद उसी बाइक से फरार हो जाता था।

आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी और आर्म्स एक्ट के पांच मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    नॉर्थ दिल्ली में एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 1.5 करोड़ की हेरोइन के साथ ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल, नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 339.5 ग्राम…

    शालीमार बाग के बाद अंबेडकर रोड पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, अतिक्रमण हटाकर सड़क को किया जाम-मुक्त

    उत्तरी दिल्ली में लगातार बढ़ रही ट्रैफिक समस्याओं पर लगाम कसते हुए ट्रैफिक पुलिस, अशोक विहार सर्किल ने शालीमार बाग चौक के बाद अब अंबेडकर रोड पर विशेष अभियान चलाया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नॉर्थ दिल्ली में एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 1.5 करोड़ की हेरोइन के साथ ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 6, 2026
    नॉर्थ दिल्ली में एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 1.5 करोड़ की हेरोइन के साथ ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

    शालीमार बाग के बाद अंबेडकर रोड पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, अतिक्रमण हटाकर सड़क को किया जाम-मुक्त

    • By Leema
    • February 6, 2026
    शालीमार बाग के बाद अंबेडकर रोड पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, अतिक्रमण हटाकर सड़क को किया जाम-मुक्त

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में दिल्ली ने रचा इतिहास, को-ऑपरेटिव टैक्सी सेवा से जुड़ने वाला देश का पहला राज्य बना

    • By Leema
    • February 6, 2026
    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में दिल्ली ने रचा इतिहास, को-ऑपरेटिव टैक्सी सेवा से जुड़ने वाला देश का पहला राज्य बना

    दिल्ली में लापता बच्चों को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, जनवरी 2026 में मामलों में दर्ज हुई कमी: दिल्ली पुलिस

    • By Leema
    • February 5, 2026
    दिल्ली में लापता बच्चों को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, जनवरी 2026 में मामलों में दर्ज हुई कमी: दिल्ली पुलिस

    सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा भारी, द्वारका AATS ने 19 वर्षीय युवक को देशी पिस्टल के साथ दबोचा

    • By Leema
    • February 5, 2026
    सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा भारी, द्वारका AATS ने 19 वर्षीय युवक को देशी पिस्टल के साथ दबोचा

    सीलमपुर में लूट के दौरान हत्या का खुलासा, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 5, 2026
    सीलमपुर में लूट के दौरान हत्या का खुलासा, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार