वैसाखी मैराथन में दौड़ा दिल्ली, फिटनेस और नशे के खिलाफ जगी जागरूकता

नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में वैसाखी के पर्व पर आयोजित ‘सुपरसिख 5K मैराथन’ में रविवार को हजारों की संख्या में लोगों ने दौड़ लगाई। विश्व पंजाबी संगठन और सन फाउंडेशन द्वारा राज्यसभा सांसद डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी के संरक्षण में आयोजित इस मैराथन में 3000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

‘नशे को न कहें और फिट इंडिया’ की थीम पर आधारित यह दौड़ महज एक मैराथन नहीं, बल्कि नशे के खिलाफ जनजागरूकता का प्रतीक बनकर उभरी। सभी आयु वर्ग के लोगों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया और वैसाखी के उल्लास के साथ समाज को एक संदेश भी दिया।

डॉ. साहनी ने कहा कि वैसाखी का यह आयोजन समाज की शारीरिक और मानसिक भलाई को समर्पित है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए इस तरह की पहलें बेहद जरूरी हैं। उन्होंने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए विजेताओं को सम्मानित भी किया।

पुरुष वर्ग में चंद्रपाल चौधरी और महिला वर्ग में भारती ने प्रथम स्थान हासिल किया। हर वर्ष की तरह इस बार भी वैसाखी सुपरसिख मैराथन ने एकता, स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेश देकर समाज में एक नई ऊर्जा का संचार किया।

  • Leema

    Related Posts

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    ‘दर्द मुक्त भारत’ मिशन के जरिए लोगों को दे रहे जागरूकता का संदेश, कायरोप्रैक्टिक और फिजियोथेरेपी के माध्यम से दर्द प्रबंधन पर जोर; चेतन भगत ने किया उनकी पुस्तक का…

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    भारत की चिकित्सा शिक्षा प्रणाली एक अजीब विरोधाभास का सामना कर रही है। हर साल लाखों विद्यार्थी डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में शामिल होते हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत<br>

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    गुरुग्राम में Apple कस्टमर केयर के नाम पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार