शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 600 क्वार्टर अवैध शराब के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली के शाहदरा जिले में अवैध शराब तस्करी पर कड़ा शिकंजा कसते हुए पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। एएटीएस टीम ने झुग्गी न्यू सीमापुरी इलाके में छापा मारकर 24 वर्षीय कुख्यात तस्कर सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से 600 क्वार्टर हरियाणा में बिकने वाली अवैध शराब और 1610 रुपये नकद बरामद हुए।
विशेष सूचना पर पुलिस टीम, जिसमें एसआई राहुल बिष्ट, एएसआई राजीव समेत अन्य अधिकारी शामिल थे, ने सौरभ कुमार को अवैध शराब बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा। पूछताछ में सौरभ ने खुलासा किया कि वह परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए यह काम कर रहा था। उसने शराब कम कीमत पर खरीदकर महंगे दामों में बेचने की बात कबूल की।

सौरभ अशोक नगर का रहने वाला है और छठी कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ चुका है। 8 महीने पहले शादी करने के बाद उसने Flipkart में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम किया, लेकिन शराब और सिगरेट की लत के कारण वह अवैध शराब बेचने लगा।

सौरभ पर पहले से ही एक्साइज और एनडीपीएस एक्ट के तहत 6 मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उससे जुड़े अन्य तस्करों और नेटवर्क का पता लगाने के प्रयास कर रही है।

डीसीपी प्रशांत प्रिय गौतम ने कहा कि शाहदरा पुलिस अवैध शराब माफिया पर सख्त कार्रवाई कर रही है, ताकि क्षेत्र को इस अपराध से मुक्त किया जा सके।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ