शाहदरा पुलिस ने कुख्यात चोर को दबोचा, चोरी के गहने और नकदी बरामद

दिल्ली के शाहदरा जिले की पुलिस ने घरों में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए विशेष रणनीति बनाई, जिसके तहत विवेक विहार थाना पुलिस की टीम ने एक कुख्यात चोर को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान शेख गुलजार के रूप में हुई है, जो जे.जे. कॉलोनी, बवाना का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के गहने और नकदी बरामद की है।

गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने वारदात के स्थान और आरोपी के भागने के रूट के करीब 100 सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी शेख गुलजार के गाजियाबाद के शालीमार गार्डन स्थित विक्रम एनक्लेव में छिपे होने की जानकारी मिली। पुलिस ने बवाना इलाके में जाल बिछाकर उसे धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी नदीम उर्फ संतोष के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और चोरी का कुछ माल विक्रम एनक्लेव, शालीमार गार्डन में छिपाया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दूसरी मंजिल स्थित एक घर से चोरी का सामान बरामद कर लिया, जिसमें नकदी, घड़ी और गहने शामिल हैं।

फरार आरोपी नदीम उर्फ संतोष की तलाश जारी है, और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। शाहदरा जिले के डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि चोरी की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी