शौर्य, बलिदान और समर्पण को सलाम — दिल्ली पुलिस ने मनाया पुलिस स्मृति दिवस 


दिल्ली पुलिस ने आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर उन वीर पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने 01 सितंबर 2024 से 31 अगस्त 2025 के बीच कर्तव्य पालन करते हुए अपने प्राण न्योछावर किए।
कार्यक्रम का आयोजन किंग्सवे कैंप स्थित नए पुलिस लाइन्स परेड ग्राउंड में किया गया, जहां दिल्ली पुलिस आयुक्त श्री सतीश गोल्छा ने शहीद पुलिसकर्मियों के नाम पुकारे और उनके बलिदान को नमन किया।

इस अवधि में कुल 186 पुलिसकर्मी, जिनमें दिल्ली पुलिस के 8 जवान शामिल थे, कर्तव्य पथ पर शहीद हुए।
कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल डॉ. के.के. पॉल, डॉ. किरण बेदी, पूर्व पुलिस आयुक्त टी.आर. कक्कड़, बी.के. गुप्ता, एस.एन. श्रीवास्तव, राकेश अस्थाना और संजय अरोड़ा सहित कई सेवारत और सेवानिवृत्त अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर 21 अक्टूबर 1959 की ऐतिहासिक घटना को भी याद किया गया, जब लद्दाख में राष्ट्र की सुरक्षा करते हुए 10 भारतीय पुलिसकर्मी चीन के हमले में शहीद हुए थे। 

उनके साहस और देशभक्ति की याद में ही हर वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।

दिल्ली पुलिस के आठ वीर जवान — एसआई यशपाल सिंह, एएसआई सतवीर सिंह, एएसआई छत्रपाल सिंह राघव, हेड कॉन्स्टेबल शांतिपाल, कॉन्स्टेबल संदीप, कॉन्स्टेबल विक्टर एन, कॉन्स्टेबल अतुल यादव और कॉन्स्टेबल किरणपाल सिंह — कर्तव्य पालन करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन