श्री हनुमान जन्मोत्सव पर 12 अप्रैल को होगा भव्य भजन संध्या का आयोजन

दिल्ली। श्री मरघट वाले बाबा हनुमान मंदिर (यमुना बाजार, दिल्ली) के पीछे स्थित कथा कुंज में आगामी 12 अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर एक विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 6:00 बजे से प्रारंभ होगा।

इस पावन अवसर पर भजन संध्या का आयोजन महंत वरुण शर्मा जी के सानिध्य में किया जा रहा है। कार्यक्रम की ज्योति प्रज्वलन की रस्म जाने-माने समाजसेवी श्री राम अवतार गर्ग द्वारा संपन्न की जाएगी।

भजन संध्या को सुरों से सराबोर करने के लिए प्रसिद्ध भजन गायक श्री लखबीर सिंह लक्खा, श्री कन्हैया मित्तल तथा कोलकाता से शुभम और रूपम की जोड़ी अपनी भक्ति पूर्ण प्रस्तुतियां देंगे।

इस अवसर पर *महामंडलेश्वर श्री राजेश ओझा जी, महामंडलेश्वर श्री नवल किशोर दास जी तथा वृंदावन से पधारे गोस्वामी अनंत श्री हरिदास जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान करेंगे।

समस्त हनुमान भक्त सेवा समिति (पंजीकृत) के अध्यक्ष श्री संजय गर्ग ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे समय पर पधारें और इस भक्ति संध्या में भाग लेकर पुण्य का लाभ प्राप्त करें।

यह आयोजन हनुमान भक्तों के लिए एक दुर्लभ आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करने वाला है, जिसमें भजन, संतों का सानिध्य और भक्तिमय वातावरण श्रद्धालुओं को भावविभोर कर देगा।

  • Leema

    Related Posts

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पूर्वजों को याद करना केवल तस्वीर के सामने दीपक जलाना नहीं, बल्कि उनके दिए संस्कारों को अपने जीवन में उतारना भी है। धार्मिक मान्यता है कि पितरों की स्मृति में…

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    स्वच्छता ही सेवा’ के तहत बी.के. दत्त कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान, पार्क के कायाकल्प एवं बेहतर रखरखाव का संकल्प — कुलजीत सिंह चहल

    स्वच्छता ही सेवा’ के तहत बी.के. दत्त कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान, पार्क के कायाकल्प एवं बेहतर रखरखाव का संकल्प — कुलजीत सिंह चहल