संगम विहार में शराब पीने के बाद युवक की संदिग्ध मौत

23 अगस्त 2024 को पुलिस स्टेशन नेब सराय में एक PCR कॉल आई, जिसमें कॉलर ने बताया कि “कॉलर बोल रहा है कि दोस्त ने कल रात शराब पी थी, जो अभी तक सो कर नहीं उठा है, मृत हो गया है।” सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां देवली गांव स्थित एक कमरे में एक युवक बेहोश हालत में पाया गया। उसकी पहचान कौशल कुमार (20 वर्ष), निवासी के-1स्ट ब्लॉक, संगम विहार, के रूप में हुई।जांच में पता चला कि मृतक अपने दोस्तों के साथ एक किराए के कमरे में रहता था, और वे सभी डिलीवरी बॉय के रूप में काम करते थे। मृतक के दोस्तों ने बताया कि 22 और 23 अगस्त 2024 की रात उन्होंने शराब का सेवन किया था और रात करीब 10 बजे सो गए थे। अगले दिन सुबह 10 बजे के करीब जब कौशल कुमार नहीं उठा, तो उसके दोस्तों ने उसे जगाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठा। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मृतक के दोस्तों के बयान दर्ज कर लिए हैं और प्रारंभिक जांच में कोई फाउल प्ले नहीं पाया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा, और आगे की कार्रवाई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

  • Leema

    Related Posts

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने आज पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में हाल ही में हुई 21 वर्षीय युवती मुस्कान शर्मा की हत्या के मामले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद