सदर बाजार पुलिस के हत्थे चढ़ा 34 मामलों में वांछित हिस्ट्रीशीटर लुटेरा

नई दिल्ली, 10 जुलाई।
उत्तरी जिला पुलिस की सदर बाजार थाना टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रिषभ को गिरफ्तार किया है, जो लूट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी रिषभ पिछले तीन महीने से पुलिस को चकमा देकर अलग-अलग जगह पहचान बदलकर रह रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रिषभ रघुबीर नगर इलाके में छिपा हुआ है।

इंस्पेक्टर सहदेव सिंह तोमर और एसीपी विदुषी कौशिक की देखरेख में पुलिस टीम ने तुरंत दबिश देकर उसे धर दबोचा। पूछताछ में पता चला कि वह सदर बाजार इलाके में नवंबर 2024 में अपने साथियों के साथ एक राहगीर से धारदार पेपर कटर दिखाकर लूटपाट कर चुका है। उसके दोनों साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, लेकिन रिषभ तभी से फरार था और अदालत ने उसे घोषित अपराधी घोषित कर रखा था।

पुलिस रिकॉर्ड में रिषभ के खिलाफ दिल्ली के अलग-अलग थानों में लूट, झपटमारी और वाहन चोरी जैसे कुल 34 आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने आज पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में हाल ही में हुई 21 वर्षीय युवती मुस्कान शर्मा की हत्या के मामले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद