सफदरजंग एन्क्लेव पुलिस की कार्रवाई, ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार

दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस ने एक शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार कर चोरी की दो स्कूटी बरामद की हैं। आरोपी की पहचान नितिन (26), निवासी अंसारी नगर, पूर्वी दिल्ली के रूप में हुई है। वह नशे का आदी है और अपने खर्च पूरे करने के लिए वाहन चोरी करने लगा था।

पुलिस टीम ने क्षेत्र में गश्त के दौरान फैक्ट्री रोड, पुराने SIS गेट, सफदरजंग अस्पताल के पास एक संदिग्ध युवक को स्कूटी के साथ खड़ा देखा। पूछताछ में वह वाहन के कागजात नहीं दिखा सका। जांच में पता चला कि स्कूटी 18 फरवरी को वसंत विहार से चोरी हुई थी।

गहन पूछताछ में आरोपी ने गुरुद्वारा यूसुफ सराय के पास से दूसरी स्कूटी चोरी करने की बात कबूल की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने छत्तीसगढ़ सदन के पास दूसरी चोरी की स्कूटी भी बरामद कर ली।
इस मामले में आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस उससे आगे की पूछताछ कर रही है ताकि और भी वारदातों का खुलासा हो सके।

  • Leema

    Related Posts

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    नई दिल्ली, 15 जुलाई। राजधानी में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से द्वारका जिला पुलिस द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन चक्र’ के तहत महज 72 घंटे…

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (साउथ वेस्टर्न रेंज) ने कुख्यात मंजीत महल गैंग के सक्रिय सदस्य एवं ₹20,000 के इनामी बदमाश लोकेश उर्फ सूर्या को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर बड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए समर्पित लेडीज स्पेशल इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क शुरू करेगी- डॉक्टर पंकज कुमार सिंह

    दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए समर्पित लेडीज स्पेशल इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क शुरू करेगी- डॉक्टर पंकज कुमार सिंह

    ब्लड रिलेशन एवं पति-पत्नी के बीच संपत्ति की गिफ्ट डीड पर स्टाम्प ड्यूटी एवं पंजीकरण शुल्क समाप्त अथवा नाममात्र करने की मांग

    ब्लड रिलेशन एवं पति-पत्नी के बीच संपत्ति की गिफ्ट डीड पर स्टाम्प ड्यूटी एवं पंजीकरण शुल्क समाप्त अथवा नाममात्र करने की मांग

    द्वारका पुलिस ने अवैध शराब के बड़े रैकेट का किया भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार

    द्वारका पुलिस ने अवैध शराब के बड़े रैकेट का किया भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार

    दिल्ली में कारोबारी की हत्या की साजिश नाकाम, हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

    दिल्ली में कारोबारी की हत्या की साजिश नाकाम, हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार