साइबर पुलिस ने इंस्टाग्राम iPhone ठगी का मास्टरमाइंड दबोचा

दिल्ली पुलिस की आउटर नॉर्थ जिले की साइबर क्राइम टीम ने सोशल मीडिया पर चल रहे एक बड़े ऑनलाइन ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 19 वर्षीय युवक अमन को गिरफ्तार किया है, जो इंस्टाग्राम पर “delhi_apple_store0” नाम से फर्जी पेज चलाकर लोगों को सस्ते दामों में iPhone बेचने का झांसा देता था। इस साइबर फ्रॉड के जरिए आरोपी ने देशभर के कई लोगों से लगभग आठ से नौ लाख रुपये की ठगी की थी।

पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गई थी। दिल्ली के एक व्यक्ति ने बताया कि उसने “delhi_apple_store0” नामक इंस्टाग्राम अकाउंट पर iPhone 16 Pro बुक किया था। शुरुआत में उसने ₹100 का एडवांस भेजा और फिर वारंटी, बॉर्डर टैक्स, शिपिंग और सिम एक्टिवेशन जैसे बहानों पर कुल ₹65,782 रुपये आरोपी को ट्रांसफर किए। पैसे मिलने के बाद आरोपी ने संपर्क तोड़ लिया और मोबाइल फोन की डिलीवरी नहीं की।

इंस्पेक्टर गोविंद सिंह (SHO/CCPS) की अगुवाई में, एसीपी दिनेश कुमार और डीसीपी हरेश्वर स्वामी (IPS) के मार्गदर्शन में साइबर क्राइम पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की। टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की लोकेशन हरियाणा के हिसार जिले के कालिरावन गांव में ट्रेस की। यह इलाका पहले से साइबर अपराधों के लिए कुख्यात रहा है। पुलिस टीम ने रातभर अभियान चलाकर आरोपी को खेतों के बीच से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन, तीन डेबिट कार्ड और डिजिटल सबूत जैसे इंस्टाग्राम चैट और ट्रांजैक्शन डिटेल्स बरामद किए। जांच में सामने आया कि आरोपी अपने साथियों शाकिर, आमिर खान, गोडू, जगदीश उर्फ जॉंटी और गुलशन के साथ मिलकर यह फर्जीवाड़ा चला रहा था। वे इंस्टाग्राम पर नकली पेज बनाकर भारी डिस्काउंट के नाम पर लोगों को फंसाते थे। पीड़ितों से पैसे लेने के बाद रकम को कई बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाती थी ताकि उसका स्रोत छिपा रहे।

गिरफ्तार आरोपी अमन हिसार के कालिरावन गांव का रहने वाला है और 12वीं तक पढ़ा हुआ है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह अपने इलाके के साइबर अपराधियों के संपर्क में आ गया और उनसे ठगी के तरीके सीख लिए। धीरे-धीरे उसने खुद का फर्जी ऑनलाइन बिजनेस पेज बनाकर देशभर में लोगों से पैसे ऐंठने शुरू कर दिए।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि अब तक इस नेटवर्क से जुड़ी आठ शिकायतें मिली हैं और अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है। पुलिस डिजिटल उपकरणों की फॉरेंसिक जांच कर रही है ताकि अन्य पीड़ितों और खातों की पहचान की जा सके।

दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर मिलने वाले सस्ते मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के झांसे में न आएं। किसी भी तरह की ऑनलाइन खरीदारी करने से पहले विक्रेता की साख की जांच जरूर करें। अगर किसी के साथ साइबर ठगी हो जाए तो तुरंत www.cybercrime.gov.in पर शिकायत करें या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन