साइबर–हवाला गिरोह का पर्दाफाश, निवेश ठगी और NDPS मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच साइबर सेल ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय साइबर–हवाला गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में ऑनलाइन निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले नेटवर्क के एक अहम ऑपरेटर को गिरफ्तार किया गया है। खास बात यह रही कि इसी ऑपरेशन के दौरान NDPS एक्ट के एक वांछित आरोपी को भी दबोच लिया गया।

मामला एक 61 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक की शिकायत से जुड़ा है, जिसे फर्जी ऑनलाइन निवेश योजना में फंसाकर 33 लाख 10 हजार रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया था। जांच में सामने आया कि ठगी की रकम को शेल कंपनियों और फर्जी खातों के जरिए योजनाबद्ध तरीके से इधर-उधर घुमाया गया। जांच के दौरान “बेलक्रेस्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड” नाम की एक फर्जी कंपनी के खातों में सीधे 10 लाख 68 हजार रुपये ट्रांसफर होने का खुलासा हुआ।

तकनीकी और वित्तीय जांच के बाद साइबर सेल ने पहले दिल्ली से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में इन आरोपियों ने दीपांशु नाम के व्यक्ति की भूमिका का खुलासा किया, जो इस साइबर–हवाला नेटवर्क का प्रमुख संचालक और सूत्रधार बताया गया। इसके बाद क्राइम ब्रांच की एक विशेष टीम ने तकनीकी निगरानी और जमीनी सूचना के आधार पर फरार आरोपी दीपांशु की तलाश शुरू की।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके से आधी रात को दीपांशु को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो मोबाइल फोन, तीन चेक बुक और दो डेबिट कार्ड बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह अपने हैंडलर्स के निर्देश पर डमी डायरेक्टरों की व्यवस्था करता था, शेल कंपनियां बनवाता था और बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से खाते खुलवाता था। इसके बाद ठगी की रकम को विभिन्न शेल कंपनियों, हवाला चैनलों और क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से बाहर भेज दिया जाता था।

आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि सह-आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद उसने सबूत मिटाने के इरादे से चेक बुक और सिम कार्ड नष्ट कर दिए थे। हालांकि, उसका मोबाइल फोन बरामद कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

इसी ऑपरेशन के दौरान साइबर सेल को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी। लखनऊ में की जा रही निगरानी के दौरान टीम को NDPS एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में वांछित आरोपी ऋषभ सिंह की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली। इसके बाद करीब 24 घंटे तक चली निगरानी और छापेमारी के बाद पुलिस ने दीपांशु के साथ-साथ NDPS मामले के फरार आरोपी ऋषभ सिंह को भी मोहनलालगंज इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

प्राथमिक जांच में सामने आया कि ऋषभ सिंह ने ही दीपांशु को लखनऊ में रहने के लिए ठिकाना उपलब्ध कराया था, ताकि वह गिरफ्तारी से बच सके। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े मास्टरमाइंड, वित्तीय लाभार्थियों, हवाला ऑपरेटरों, क्रिप्टो वॉलेट्स और संभावित अंतरराष्ट्रीय कड़ियों की तलाश में जुटी हुई है। मामले में आगे की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    कश्मीर से दिल्ली तक लोकतंत्र की यात्रा, 170 युवाओं ने दिल्ली विधानसभा में देखा भारत का आधुनिक और सशक्त विधानमंडल

    नई दिल्ली, 19 जनवरी 2026।“मेरा युवा भारत” पहल के अंतर्गत आयोजित कश्मीरी युवा विनिमय कार्यक्रम के तहत जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों से आए 170 युवाओं ने आज दिल्ली विधानसभा का…

    सीलमपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो शातिर ऑटो-लिफ्टर गिरफ्तार, छह चोरी की गाड़ियां बरामद

    नई दिल्ली, 19 जनवरी 2026।उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस की टीम ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सीलमपुर क्षेत्र से दो कुख्यात ऑटो-लिफ्टरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कश्मीर से दिल्ली तक लोकतंत्र की यात्रा, 170 युवाओं ने दिल्ली विधानसभा में देखा भारत का आधुनिक और सशक्त विधानमंडल

    • By Leema
    • January 19, 2026
    कश्मीर से दिल्ली तक लोकतंत्र की यात्रा, 170 युवाओं ने दिल्ली विधानसभा में देखा भारत का आधुनिक और सशक्त विधानमंडल

    सीलमपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो शातिर ऑटो-लिफ्टर गिरफ्तार, छह चोरी की गाड़ियां बरामद

    • By Leema
    • January 19, 2026
    सीलमपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो शातिर ऑटो-लिफ्टर गिरफ्तार, छह चोरी की गाड़ियां बरामद

    नंद नगरी में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 90 क्वार्टर के साथ तस्कर गिरफ्तार

    • By Leema
    • January 19, 2026
    नंद नगरी में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 90 क्वार्टर के साथ तस्कर गिरफ्तार

    “स्वाभिमान” की शुरुआत: दिल्ली पुलिस ने SPUWAC में लॉन्च की जेंडर इन्क्लूसिव और पीरियड फ्रेंडली वर्कप्लेस पहल

    • By Leema
    • January 19, 2026
    “स्वाभिमान” की शुरुआत: दिल्ली पुलिस ने SPUWAC में लॉन्च की जेंडर इन्क्लूसिव और पीरियड फ्रेंडली वर्कप्लेस पहल

    उज्ज्वला योजना से रोशन हुईं एमसीडी कर्मियों की रसोइयां, 251 परिवारों को मिला निशुल्क गैस कनेक्शन और चूल्हा

    • By Leema
    • January 16, 2026
    उज्ज्वला योजना से रोशन हुईं एमसीडी कर्मियों की रसोइयां, 251 परिवारों को मिला निशुल्क गैस कनेक्शन और चूल्हा

    मोहन गार्डन पुलिस ने कुख्यात बदमाश को अवैध पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ दबोचा

    • By Leema
    • January 16, 2026
    मोहन गार्डन पुलिस ने कुख्यात बदमाश को अवैध पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ दबोचा