साउथ दिल्ली में बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश, 4 चोरी की दोपहिया वाहन बरामद

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच साउथ जिले की संगम विहार थाना टीम ने दो सक्रिय ऑटो लिफ्टर्स को दबोचकर चार चोरी की दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस की सतर्कता और लगातार गश्त के चलते चोरी की गई तीन मोटरसाइकिलें और एक स्कूटी बरामद हुई हैं।

पहली कार्रवाई में बिना हेलमेट स्कूटी चला रहे नाने सिंह को रोका गया, जो मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। स्कूटी की जांच करने पर वह चोरी की निकली। पूछताछ में आरोपी ने अन्य वाहन चोरी की बात कबूली, जिसके आधार पर एक और बाइक बरामद की गई।

दूसरी कार्रवाई में सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर एक नाबालिग आरोपी को मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया, जो पूछताछ में एक और बाइक चोरी का राज खोल बैठा।

आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

  • Leema

    Related Posts

    नॉर्थ दिल्ली में एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 1.5 करोड़ की हेरोइन के साथ ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल, नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 339.5 ग्राम…

    शालीमार बाग के बाद अंबेडकर रोड पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, अतिक्रमण हटाकर सड़क को किया जाम-मुक्त

    उत्तरी दिल्ली में लगातार बढ़ रही ट्रैफिक समस्याओं पर लगाम कसते हुए ट्रैफिक पुलिस, अशोक विहार सर्किल ने शालीमार बाग चौक के बाद अब अंबेडकर रोड पर विशेष अभियान चलाया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नॉर्थ दिल्ली में एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 1.5 करोड़ की हेरोइन के साथ ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 6, 2026
    नॉर्थ दिल्ली में एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 1.5 करोड़ की हेरोइन के साथ ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

    शालीमार बाग के बाद अंबेडकर रोड पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, अतिक्रमण हटाकर सड़क को किया जाम-मुक्त

    • By Leema
    • February 6, 2026
    शालीमार बाग के बाद अंबेडकर रोड पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, अतिक्रमण हटाकर सड़क को किया जाम-मुक्त

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में दिल्ली ने रचा इतिहास, को-ऑपरेटिव टैक्सी सेवा से जुड़ने वाला देश का पहला राज्य बना

    • By Leema
    • February 6, 2026
    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में दिल्ली ने रचा इतिहास, को-ऑपरेटिव टैक्सी सेवा से जुड़ने वाला देश का पहला राज्य बना

    दिल्ली में लापता बच्चों को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, जनवरी 2026 में मामलों में दर्ज हुई कमी: दिल्ली पुलिस

    • By Leema
    • February 5, 2026
    दिल्ली में लापता बच्चों को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, जनवरी 2026 में मामलों में दर्ज हुई कमी: दिल्ली पुलिस

    सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा भारी, द्वारका AATS ने 19 वर्षीय युवक को देशी पिस्टल के साथ दबोचा

    • By Leema
    • February 5, 2026
    सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा भारी, द्वारका AATS ने 19 वर्षीय युवक को देशी पिस्टल के साथ दबोचा

    सीलमपुर में लूट के दौरान हत्या का खुलासा, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 5, 2026
    सीलमपुर में लूट के दौरान हत्या का खुलासा, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार