सोशल मीडिया पर पिस्तौल लहराने वाला सलमान कर्दमपुरी से गिरफ्तार, देसी कट्टा और 8 जिंदा कारतूस बरामद

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस टीम ने हथियारों की तस्करी में लिप्त एक शख्स को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी सलमान उर्फ सल्लू (23) निवासी कर्दमपुरी हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में देसी कट्टा से फायरिंग करता नजर आया था। वीडियो में भले ही आरोपी का चेहरा कुछ ही सेकेंड दिखा हो, लेकिन पुलिस टीम ने सूझबूझ और तकनीकी निगरानी से उसकी पहचान कर ली।

इंस्पेक्टर योगेश वशिष्ठ के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल कृष्ण, संदीप और कांस्टेबल मोनू व विशाल की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए इलाके में जाल बिछाया। 12 जुलाई की दोपहर टीम ने कर्दमपुरी इलाके में दबिश देकर सलमान को धर दबोचा। तलाशी में उसके पास से एक देसी कट्टा और आठ जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

आरोपी के खिलाफ ज्योति नगर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में सलमान ने न सिर्फ अपना जुर्म कबूला बल्कि हथियार की सप्लाई से जुड़ी अहम जानकारियां भी दी हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और हथियारों की तस्करी में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Leema

    Related Posts

    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    नई दिल्ली, 18 फरवरी 2026:दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बड़े स्तर पर चलाए जा रहे फर्जी कमेटी घोटाले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी चंदरदीप चमोली उर्फ ‘मास्टर…

    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने बाजारों में सिलसिलेवार रात की चोरियों का खुलासा करते हुए 22 वर्षीय आरोपी पीयूष तुलस्वानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बदले की भावना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस वीक 2026: पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताओं से पुलिस ने जीता छात्रों का दिल

    • By Leema
    • February 18, 2026
    दिल्ली पुलिस वीक 2026: पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताओं से पुलिस ने जीता छात्रों का दिल

    परिवार की आड़ में चल रहा था 7.5 करोड़ की हेरोइन का खेल, ANTF ने पति-पत्नी समेत तीन को दबोचा

    • By Leema
    • February 18, 2026
    परिवार की आड़ में चल रहा था 7.5 करोड़ की हेरोइन का खेल, ANTF ने पति-पत्नी समेत तीन को दबोचा

    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    • By Leema
    • February 17, 2026
    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड

    • By Leema
    • February 17, 2026
    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड