स्पेशल स्टाफ की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट मामले में फरार अपराधी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ, साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए proclaimed offender (PO) जितेंद्र उर्फ जतिन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ चाणक्यपुरी थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था, और 3 दिसंबर 2024 को कोर्ट ने उसे फरार घोषित किया था। वह लंबे समय से सुनवाई से बच रहा था।

स्पेशल स्टाफ ने फरार अपराधियों और जमानत व पैरोल तोड़ने वालों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। इसी कड़ी में इंस्पेक्टर विजय बलियान के नेतृत्व में एसआई अशोक कुमार मीना और उनकी टीम ने तकनीकी व मैन्युअल निगरानी के जरिए जितेंद्र की लोकेशन ट्रेस की। 26 मार्च 2025 को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी टैगोर गार्डन स्थित अपने घर पर मौजूद है। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने छापा मारा और उसे दबोच लिया।

पुलिस रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि जितेंद्र के खिलाफ 2019 में चाणक्यपुरी थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था और कोर्ट ने उसे PO घोषित कर रखा था। इसके अलावा, वह फर्श बाजार थाने में दर्ज एक चोरी के मामले में भी शामिल रहा है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इस कार्रवाई को लेकर साउथ वेस्ट जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी (IPS) ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

  • Leema

    Related Posts

    अपराध पीड़ितों के साथ खड़ी दिल्ली पुलिस: नॉर्थ-वेस्ट जिला ने 11 परिवारों को दी आर्थिक सहायता

    नई दिल्ली, 3 मार्च 2026। दिल्ली पुलिस के नॉर्थ-वेस्ट जिला द्वारा अपराध पीड़ितों के पुनर्वास और कल्याण के लिए एक सराहनीय पहल करते हुए अशोक विहार स्थित मंथन हॉल में…

    ‘रंगों में समावेश का संदेश’: आशा किरण में दिव्यांग बच्चों संग मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने मनाई होली

    नई दिल्ली, 3 मार्च 2026। दिल्ली सरकार के समाज कल्याण, एससी/एसटी/ओबीसी कल्याण, सहकारिता एवं चुनाव मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने रोहिणी स्थित आशा किरण होम में दिव्यांग और मानसिक रूप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अपराध पीड़ितों के साथ खड़ी दिल्ली पुलिस: नॉर्थ-वेस्ट जिला ने 11 परिवारों को दी आर्थिक सहायता

    अपराध पीड़ितों के साथ खड़ी दिल्ली पुलिस: नॉर्थ-वेस्ट जिला ने 11 परिवारों को दी आर्थिक सहायता

    ‘रंगों में समावेश का संदेश’: आशा किरण में दिव्यांग बच्चों संग मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने मनाई होली

    ‘रंगों में समावेश का संदेश’: आशा किरण में दिव्यांग बच्चों संग मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने मनाई होली

    भरोसे का खौफनाक धोखा: केयरटेकर ने खाने में मिलाई नींद की गोलियां, 24 घंटे में बरेली से गिरफ्तार

    भरोसे का खौफनाक धोखा: केयरटेकर ने खाने में मिलाई नींद की गोलियां, 24 घंटे में बरेली से गिरफ्तार

    द्वारका साउथ पुलिस की बड़ी कामयाबी, शातिर ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार—तीन चोरी की स्कूटियां बरामद

    द्वारका साउथ पुलिस की बड़ी कामयाबी, शातिर ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार—तीन चोरी की स्कूटियां बरामद

    “सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली” का ऐतिहासिक शुभारंभ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महिलाओं के लिए चार बड़ी योजनाएं शुरू कीं

    “सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली” का ऐतिहासिक शुभारंभ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महिलाओं के लिए चार बड़ी योजनाएं शुरू कीं

    खजूरी खास में केंद्रीय विद्यालय की नई इमारत का भूमिपूजन, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोलीं—अब बच्चों को दूर नहीं जाना पड़ेगा

    खजूरी खास में केंद्रीय विद्यालय की नई इमारत का भूमिपूजन, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोलीं—अब बच्चों को दूर नहीं जाना पड़ेगा