स्वामी दयानंद अस्पताल से 15 लाख की मशीन चोरी

उत्तर पूर्वी जिले में स्थित नगर निगम के सबसे बड़े अस्पताल स्वामी दयानंद अस्पताल में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई जिससे अस्पताल प्रशासन भी हैरान है जहां पर एक शातिर चोर ने एमआर (चिकित्सा प्रतिनिधि ) बनकर डॉक्टर के रूम में पहुंचा और आई डिपार्टमेंट के कमरा नंबर 304 में रखी आंखों की जांच की मशीन जिसका नाम ऑटोरेफ(करेटोमीटर) है और यह आंखों की विशेष जांच की मशीन है जिसकी कीमत सूत्रों के हवाले से 15 लाख रुपए बताई जा रही है यह शातिर चोर उसे अपने थैले में डालकर चोरी कर फरार हो गया । इस अनोखी चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई हालांकि चोर का चेहरा कुछ साफ दिखाई नहीं दे रहा है लेकिन जिस बेग में वह मशीन चोरी कर कर ले जा रहा है वह बैग साफ दिखाई दे रहा है इस घटना को लेकर अस्पताल प्रशासन के लोग हैरत में है उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि ऐसे भी शातिर चोर है जो इतनी बड़ी मशीन को चोरी कर ले गया अस्पताल प्रशासन के मुताबिक यह घटना बुधवार की बताई जा रही है अस्पताल प्रशासन के मुताबिक आंखों की ओपीडी में मरीजों को देखने के बाद डॉक्टर ऑपरेशन थिएटर ऑपरेशन के लिए चले जाते हैं तभी ओपीडी में मौजूद यह शातिर चोर आंखों की जांच करने वाली मशीन करेटोमीटर को चोरी कर लेता है जब ओपीडी में डॉक्टर पहुंचे तो उन्होंने देखा की टेबल पर मशीन मौजूद नहीं है जिसके बाद इसकी शिकायत डॉक्टरों ने प्रशासन को दी जब सीसीटी कैमरे में फुटेज चेक की गई तो पता चला कि एक मशीन को बैग में डालकर ले जा रहा है अस्पताल MS डॉक्टर नरोत्तम दास के मुताबिक पुलिस को इस घटना की शिकायत कर दी गई है सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दिए गए हैं हालांकि फुटेज में शख्स का चेहरा कुछ साफ नजर नहीं आ रहा है । उन्होंने बताया कि है यह घटना उस समय घटित हुई जब वार्ड में एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं थे सभी डॉक्टर सर्जरी के लिए ऑपरेशन थिएटर में गए हुए थे तभी इस शातिर शख्स ने मौके का फायदा उठाकर इस घटना को अंजाम दिया फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के अनुसार इस शातिर चोर की भी तलाश में जुट गई है फिलहाल इस घटना को लेकर हर कोई सकते में है कि आखिरकार इस तरीके की घटना कैसे घटित हो गई फिलहाल अस्पताल प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के अब कडे इंतजाम कर दिए गए हैं ताकि इस तरीके की घटना घटित ना हो सके l

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ