उत्तराखंड में पर्यावरण संरक्षण और संस्कृति के सम्मान की प्रधानमंत्री की विशेष अपील

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के लोगों और यहां आने वाले पर्यटकों से पर्यावरण और संस्कृति को संजोने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रकृति प्रेमियों की भूमि है, जहां हर महिला में माँ नंदा का रूप देखा जाता है। उन्होंने सुझाव दिया कि लोग अपनी माताओं के नाम पर पेड़ लगाएं ताकि जलवायु परिवर्तन से लड़ाई में योगदान दिया जा सके।

उत्तराखंड में नैचुरल जल स्रोतों जैसे नौले और धारों को पवित्र माना जाता है। प्रधानमंत्री ने इन जल स्रोतों की सफाई और संरक्षण के प्रयास तेज करने का आग्रह किया। इसके साथ ही लोगों को अपने गांवों से जुड़े रहने, खासतौर पर रिटायरमेंट के बाद गाँव में समय बिताने की सलाह दी।

प्रधानमंत्री ने पुरानी तिबारी शैली के घरों को होमस्टे में बदलकर आजीविका का साधन बनाने का सुझाव भी दिया। पर्यटकों से उन्होंने अपील की कि पहाड़ों में यात्रा करते समय सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करें, “वोकल फॉर लोकल” को प्रोत्साहित करें और यात्रा का कुछ हिस्सा स्थानीय उत्पादों पर खर्च करें।

साथ ही, पर्यटकों से पहाड़ी यातायात नियमों का पालन और धार्मिक स्थलों पर स्थानीय परंपराओं का सम्मान करने का भी अनुरोध किया गया है, ताकि उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित किया जा सके।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन