दिल्ली में गोपाष्टमी महापर्व पर “षोडश संस्कार” संगोष्ठी आयोजित

“गोपाष्टमी महापर्व” पर इंद्रप्रस्थ दिल्ली में आज “षोडश संस्कार” पर एक संगोष्ठी का आयोजन “आदि शंकराचार्य जनसेवा ट्रस्ट” के द्वारा हिंगलाज भवानी मंदिर मधु विहार, इंद्रप्रस्थ विस्तार में किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तरी क्षेत्र के परिवार प्रबोधन प्रमुख श्री भगवान दास जी मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। कार्यक्रम के प्रस्तावना संबोधन में आचार्य शुभेश शर्मन, श्री राम शक्ति पीठ दिल्ली ने रखते हुए विवाह संस्कार को पूर्ण अनुपालन करने की आवश्यकता के महत्व पर विचार रखते हुए बताया कि अगर षोडश संस्कारों में अत्यन्त महत्वपूर्ण विवाह संस्कार का वैदिक विधि से निर्वहन हो तो समाज का पूर्ण हित करते हुए संस्कार जीवन के साथ दहेज निरामिष भोजन मद्यपान जैसी कुरीतियों से बचा जा सकता है ।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आचार्य यशपाल शास्त्री जी ने षोडश संस्कारों का विस्तार सूक्ष्म विवेचना कर गर्भाधान लेकर अंत्येष्टि संस्कारों को अपनाने के लिए समाज को प्रेरित किया । उन्होंने प्रत्येक संस्कार के वैदिक सामाजिक महत्व का विस्तार पूर्वक वर्णन किया उन्होंने बताया आज के संदर्भ में षोडश संस्कारों को अपनाने से बाल विकास रोग निवारण शारीरिक मानसिक शैक्षिक आर्थिक सामाजिक सभी प्रकार का संतुलित और श्रेष्ठ मानव जीवन यापन किया जा सकता है । आदि शंकराचार्य जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक गुप्ता जी ने बताया कि संस्कार ही जीवन को संपूर्ण सामाजिक सद्भाव का मूल आधार है विशेष अतिथि भगवान दास जी ने एक गीत के माध्यम से परिवारों की एकता कैसे हो इसके लिए प्रेरित किया। ट्रस्ट के अधिकारी बंधुओ महेश हिंगोरानी, विनोद सिंघल, वासुदेव बंसल, दीपक अग्रवाल, अरविंद गुप्ता, प्रदीप गर्ग, प्रवीण पाठक, प्रधुम्न, मनीष जैन इत्यादि ने का उत्साह पूर्वक कार्यक्रम संपादन किया।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन