केंद्रीय बजट 2026 विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव, औपनिवेशिक सोच से पूर्ण मुक्ति का प्रतीक: आशीष सूद

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय बजट 2026 विकसित भारत 2047 की दिशा में एक निर्णायक कदम है, जो न सिर्फ देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा बल्कि भारत की औपनिवेशिक सोच से पूरी तरह मुक्ति का प्रतीक भी है। दिल्ली सचिवालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 वर्ष पहले बजट पेश करने की तारीख 28 मार्च से बदलकर 1 फरवरी कर ऐतिहासिक निर्णय लिया था, जिससे योजनाओं की समय पर तैयारी और प्रभावी क्रियान्वयन संभव हो सका।

उन्होंने बताया कि इस बजट में दिल्ली के लिए कई अहम प्रावधान किए गए हैं। दिल्ली पुलिस को मजबूत करने के लिए ₹12,846 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिससे एआई आधारित स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट, फेस रिकग्निशन तकनीक, शहरभर में सीसीटीवी नेटवर्क और उन्नत संचार प्रणालियों को बढ़ावा मिलेगा। सूद ने कहा कि औद्योगिक और लॉजिस्टिक कॉरिडोर के आसपास पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप विकसित की जाएंगी, जिससे शिक्षा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

उन्होंने जानकारी दी कि दिल्ली सरकार ने नरेला एजुकेशन सिटी के लिए पहले ही 160 एकड़ भूमि अधिग्रहित कर ली है, जो आने वाले समय में एक बड़े शिक्षा और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में उभरेगी। साथ ही महिला नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा देने के लिए बजट में ₹5.01 लाख करोड़ का आवंटन किया गया है। सूद ने यह भी कहा कि शहरी विकास और ऊर्जा क्षेत्र में ₹53.5 लाख करोड़ के निवेश से भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।

  • Leema

    Related Posts

    ‘भजन क्लबिंग’ के सुरों में रंगा दिल्ली विश्वविद्यालय, वसंतोत्सव 2026 से युवाओं को मिला संस्कृति से जुड़ने का नया मंच

    नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में ‘भजन क्लबिंग’ के साथ दस दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘वसंतोत्सव 2026’ का भव्य आगाज हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा…

    भक्ति में रमा नया भजन: “ना तुम बदले ना मैं बदला” यूट्यूब पर रिलीज

    नई दिल्ली/धार्मिक संवाददाताश्याम भक्तों के लिए एक नई भक्ति प्रस्तुति सामने आई है। गायक प्रवीण चौधरी की आवाज़ में सजा श्याम बाबा का भजन “ना तुम बदले ना मैं बदला”…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘भजन क्लबिंग’ के सुरों में रंगा दिल्ली विश्वविद्यालय, वसंतोत्सव 2026 से युवाओं को मिला संस्कृति से जुड़ने का नया मंच

    • By Leema
    • February 10, 2026
    ‘भजन क्लबिंग’ के सुरों में रंगा दिल्ली विश्वविद्यालय, वसंतोत्सव 2026 से युवाओं को मिला संस्कृति से जुड़ने का नया मंच

    भक्ति में रमा नया भजन: “ना तुम बदले ना मैं बदला” यूट्यूब पर रिलीज

    • By Leema
    • February 10, 2026
    भक्ति में रमा नया भजन: “ना तुम बदले ना मैं बदला” यूट्यूब पर रिलीज

    दमण में प्रशासक प्रफुल पटेल से 2025 बैच के आईएएस अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

    • By Leema
    • February 10, 2026
    दमण में प्रशासक प्रफुल पटेल से 2025 बैच के आईएएस अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

    जागरूकता ही बचाव: बढ़ते साइबर अपराधों पर दिल्ली पुलिस अलर्ट – रमन सिंह

    • By Leema
    • February 10, 2026
    जागरूकता ही बचाव: बढ़ते साइबर अपराधों पर दिल्ली पुलिस अलर्ट – रमन सिंह

    सहकारिता का मंत्र ‘मैं’ नहीं ‘हम’, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह

    • By Leema
    • February 10, 2026
    सहकारिता का मंत्र ‘मैं’ नहीं ‘हम’, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह

    कमला नगर में दिनदहाड़े मोबाइल स्नैचिंग, पुलिस की फुर्ती से तीन शातिर बदमाश दबोचे गए

    • By Leema
    • February 10, 2026
    कमला नगर में दिनदहाड़े मोबाइल स्नैचिंग, पुलिस की फुर्ती से तीन शातिर बदमाश दबोचे गए