क्लब में फ्री एंट्री को लेकर 10 से अधिक राउंड गोलियां चलाने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 8 सितम्बर : क्लब में फ्री एंट्री को लेकर 10 से अधिक राउंड गोलियां चलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी शाहरुख है। बाकी आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। मामला सीमापुरी के झिलमिल औद्योगिक इलाके का है जहां पूरी वारदात का एक वीडियो रविवार को वायरल हुआ, जिसमें आरोपी क्लब के एक बाउंसर को घुटनों के बल बैठने और युवती को एक ओर हटने के लिए कहते हुए सुने जा सकते हैं।
शाहदरा जिला डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि क्लब के तीन पार्टनर हैं, उमेश, इरशाद और डागर। बदमाश अक्सर यहां आते रहते हैं। उनको फ्री में एंट्री से रोका गया तो उन्होंने डराने के लिए गोली चलाई। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। देर रात पुलिस को एक क्लब के बाहर गोलीबारी की सूचना मिली थी। घटना स्थल पर पुलिस को मौजपुर निवासी उमर मिला। उसने बताया कि वह क्लब में बाउंसर है। रात के समय चार लडक़े वहां पहुंचे। क्लब में एंट्री को लेकर उनकी उमर से कहासुनी हुई। इसके बाद बाहर आकर एक युवक ने पिस्टल निकालकर उमर पर तान दी और उसे घुटनों के बल बैठने के लिए कहा। इस दौरान वहां क्लब में काम करने वाली एक युवती भी खड़ी थी। बदमाश उससे एक ओर हटने के लिए कहने लगे। गोली-गलौज के बीच बदमाशों ने उमर को घुटनों के बल बिठा दिया। शोर मचाने पर कार में से तीन अन्य और युवक उतरे और वह क्लब के अंदर की ओर चले गए। बाहर आने के बाद उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद आरोपी कार में सवार होकर फायरिंग करते हुए भाग गए।

  • Leema

    Related Posts

    पांच साल से फरार उम्रकैद का दोषी ‘रॉबिन तमांग’ आनंद विहार से गिरफ्तार, इंटर-स्टेट सेल की बड़ी कामयाबी

    नई दिल्ली, 17 फरवरी 2026:दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की इंटर-स्टेट सेल ने हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे और पिछले करीब पांच वर्षों से फरार…

    महाशिवरात्रि पर रिलीज़ हुआ अमरजीत सिंह बिजली का नया शिव भजन “शिव का रूप”

    महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तों के लिए एक विशेष आध्यात्मिक सौगात प्रस्तुत करते हुए गायक अमरजीत सिंह बिजली ने अपने नवीनतम आधिकारिक म्यूज़िक वीडियो “शिव का रूप” को रिलीज़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पांच साल से फरार उम्रकैद का दोषी ‘रॉबिन तमांग’ आनंद विहार से गिरफ्तार, इंटर-स्टेट सेल की बड़ी कामयाबी

    • By Leema
    • February 17, 2026
    पांच साल से फरार उम्रकैद का दोषी ‘रॉबिन तमांग’ आनंद विहार से गिरफ्तार, इंटर-स्टेट सेल की बड़ी कामयाबी

    महाशिवरात्रि पर रिलीज़ हुआ अमरजीत सिंह बिजली का नया शिव भजन “शिव का रूप”

    • By Leema
    • February 15, 2026
    महाशिवरात्रि पर रिलीज़ हुआ अमरजीत सिंह बिजली का नया शिव भजन “शिव का रूप”

    मयूर विहार फायरिंग केस का आरोपी सरफराज उर्फ फराज गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने पिस्टल व कारतूस किए बरामद

    • By Leema
    • February 15, 2026
    मयूर विहार फायरिंग केस का आरोपी सरफराज उर्फ फराज गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने पिस्टल व कारतूस किए बरामद

    दिल्ली की हर जमीन को मिलेगा 14 अंकों का ‘भू आधार’, भूमि विवादों पर लगेगा डिजिटल ब्रेक

    • By Leema
    • February 15, 2026
    दिल्ली की हर जमीन को मिलेगा 14 अंकों का ‘भू आधार’, भूमि विवादों पर लगेगा डिजिटल ब्रेक

    महिपालपुर बस स्टॉप पर सतर्क पुलिस की कार्रवाई, शातिर मोबाइल चोर चाकू सहित गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 15, 2026
    महिपालपुर बस स्टॉप पर सतर्क पुलिस की कार्रवाई, शातिर मोबाइल चोर चाकू सहित गिरफ्तार

    बवाना में कारोबारी की सनसनीखेज हत्या का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद मास्टरमाइंड दबोचा

    • By Leema
    • February 15, 2026
    बवाना में कारोबारी की सनसनीखेज हत्या का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद मास्टरमाइंड दबोचा