गौ-प्रतिष्ठा महा पदयात्रा का शुभारंभ, 17 मार्च को दिल्ली में होगा निर्णायक संग्राम


परमाराध्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने गौ-प्रतिष्ठा महा पदयात्रा को गौ ध्वज प्रदान कर रवाना किया। यह पदयात्रा गौ क्रांति मंच के तत्वावधान में पं. सचिन द्विवेदी जी द्वारा संत त्यागी जी के संरक्षण में निकाली गई है। यात्रा 33 विभिन्न पड़ावों से होकर गुजरते हुए 17 मार्च 2025 को दिल्ली पहुंचेगी।
गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। जगद्गुरु शंकराचार्य जी ने कहा कि अब आर-पार की लड़ाई होगी। गौ माता का विषय हिंदुओं के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता पर है और इस बार सनातनी हिंदू तभी शांत होगा, जब गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कर दिया जाएगा।
17 मार्च 2025, सभी गौ भक्तों के लिए ऐतिहासिक दिन होगा, क्योंकि केंद्र सरकार के पास गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए केवल 33 दिन शेष हैं। सभी सनातनी हिंदुओं और गौ भक्तों से आह्वान किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर इस महायज्ञ में सहभागी बनें और गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करवाने के संकल्प को साकार करें।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली से अगवा किशोरी और किशोर को क्राइम ब्रांच ने मुजफ्फरनगर से किया बरामद

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता मिली है। एनआर-1 सेक्शन, क्राइम ब्रांच, प्रशांत विहार की टीम ने पिछले चार दिनों से लापता एक 17 वर्षीय लड़की और…

    इनकम टैक्स विभाग का कर्मचारी बना लुटेरा, साल भर से फरार मास्टरमाइंड दीपक कश्यप गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को एक बड़ी कामयाबी मिली है। अंतर्राज्यीय सेल (ISC) की टीम ने इनकम टैक्स विभाग के कर्मचारी और सनसनीखेज वसूली व डकैती कांड के मास्टरमाइंड…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली से अगवा किशोरी और किशोर को क्राइम ब्रांच ने मुजफ्फरनगर से किया बरामद

    • By Leema
    • April 27, 2025
    दिल्ली से अगवा किशोरी और किशोर को क्राइम ब्रांच ने मुजफ्फरनगर से किया बरामद

    इनकम टैक्स विभाग का कर्मचारी बना लुटेरा, साल भर से फरार मास्टरमाइंड दीपक कश्यप गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 27, 2025
    इनकम टैक्स विभाग का कर्मचारी बना लुटेरा, साल भर से फरार मास्टरमाइंड दीपक कश्यप गिरफ्तार

    दिल्ली में हथियार सप्लाई करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, तीन पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद

    • By Leema
    • April 27, 2025
    दिल्ली में हथियार सप्लाई करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, तीन पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद

    दिल्ली में “हिट दगड़िया” कार्यक्रम का भव्य आयोजन संपन्न

    • By Leema
    • April 27, 2025
    दिल्ली में “हिट दगड़िया” कार्यक्रम का भव्य आयोजन संपन्न