ग्लोबल फैशन परेड में प्रियंशु चटर्जी, अर्चना गौतम, मोनालिसा और विश्वजीत प्रधान ने बिखेरा जलवा

आईबीबी क्रोनिकल्स की अर्चना जैन द्वारा मुंबई के सेंट रेजिस होटल में भव्य रूप से आयोजित ग्लोबल फैशन परेड ने फैशन की दुनिया में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के कई चर्चित सितारे जैसे प्रियंशु चटर्जी, अर्चना गौतम, मोनालिसा, विश्वजीत प्रधान सहित कई अन्य हस्तियां शामिल हुईं, जिन्होंने अपने आकर्षक अंदाज और शान के साथ रैंप पर जलवा बिखेरा।

आर्ट मीडिया ऐड्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत इस इवेंट का उद्घाटन शायना एनसी, सीमा सिंह, अनिल काशी मुरारका, श्याम सिंघानिया, महेश पाटिल और अर्चना जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया। शो की एंकरिंग सिमरन आहूजा ने की, जबकि इसके निर्देशन की कमान शाइ लोबो ने संभाली।

ग्लोबल फैशन परेड 2024 के दौरान कुल चार शो आयोजित हुए। पहला शो स्टाइल कास्टी (वामिका लुथिया ज्वेलरी) का था, जिसमें मोनालिसा, दक्ष सेठी और विश्वजीत प्रधान शो स्टॉपर बने। दूसरा शो लुब्धा रितेश पोरवाल द्वारा प्रस्तुत मीट एंड ग्रीट फाउंडेशन का था, जहां अर्चना गौतम, अनुस्मृति सरकार और दक्ष सेठी ने शो स्टॉपर की भूमिका निभाई। तीसरे शो में ओईशी डायमंड्स का जलवा रहा, जिसमें उमेश फिरवानी और अनुराधा गुप्ता शो स्टॉपर रहे।

शो का ग्रैंड फिनाले बॉबी के द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें प्रियंशु चटर्जी और अनुपमा कुवर शो स्टॉपर के रूप में नजर आए। इस इवेंट की भव्यता और आकर्षण ने उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया, वहीं अर्चना जैन की पहल को भी भरपूर सराहना मिली।

महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित इस फैशन शो की विशेषता यह थी कि इसमें नवरात्रि के अवसर पर महिलाओं को सशक्त बनाने के संदेश को जोर-शोर से उठाया गया। शायना एनसी ने अर्चना जैन की तारीफ करते हुए कहा कि वह महिलाओं के हौसले को बढ़ाने में हमेशा अग्रणी रही हैं।

इस आयोजन की सफलता में योगदान देने के लिए अर्चना जैन ने प्रियंशु चटर्जी, अर्चना गौतम और अन्य सभी उपस्थित हस्तियों का आभार व्यक्त किया और जल्द ही एक और बड़े फैशन शो की घोषणा करने की बात भी कही।

ग्लोबल फैशन परेड 2024 न सिर्फ फैशन की दुनिया के लिए एक शानदार आयोजन साबित हुआ, बल्कि इसने सामाजिक संदेशों के प्रति जागरूकता भी फैलाई।

  • Leema

    Related Posts

    पांच साल से फरार उम्रकैद का दोषी ‘रॉबिन तमांग’ आनंद विहार से गिरफ्तार, इंटर-स्टेट सेल की बड़ी कामयाबी

    नई दिल्ली, 17 फरवरी 2026:दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की इंटर-स्टेट सेल ने हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे और पिछले करीब पांच वर्षों से फरार…

    महाशिवरात्रि पर रिलीज़ हुआ अमरजीत सिंह बिजली का नया शिव भजन “शिव का रूप”

    महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तों के लिए एक विशेष आध्यात्मिक सौगात प्रस्तुत करते हुए गायक अमरजीत सिंह बिजली ने अपने नवीनतम आधिकारिक म्यूज़िक वीडियो “शिव का रूप” को रिलीज़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पांच साल से फरार उम्रकैद का दोषी ‘रॉबिन तमांग’ आनंद विहार से गिरफ्तार, इंटर-स्टेट सेल की बड़ी कामयाबी

    • By Leema
    • February 17, 2026
    पांच साल से फरार उम्रकैद का दोषी ‘रॉबिन तमांग’ आनंद विहार से गिरफ्तार, इंटर-स्टेट सेल की बड़ी कामयाबी

    महाशिवरात्रि पर रिलीज़ हुआ अमरजीत सिंह बिजली का नया शिव भजन “शिव का रूप”

    • By Leema
    • February 15, 2026
    महाशिवरात्रि पर रिलीज़ हुआ अमरजीत सिंह बिजली का नया शिव भजन “शिव का रूप”

    मयूर विहार फायरिंग केस का आरोपी सरफराज उर्फ फराज गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने पिस्टल व कारतूस किए बरामद

    • By Leema
    • February 15, 2026
    मयूर विहार फायरिंग केस का आरोपी सरफराज उर्फ फराज गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने पिस्टल व कारतूस किए बरामद

    दिल्ली की हर जमीन को मिलेगा 14 अंकों का ‘भू आधार’, भूमि विवादों पर लगेगा डिजिटल ब्रेक

    • By Leema
    • February 15, 2026
    दिल्ली की हर जमीन को मिलेगा 14 अंकों का ‘भू आधार’, भूमि विवादों पर लगेगा डिजिटल ब्रेक

    महिपालपुर बस स्टॉप पर सतर्क पुलिस की कार्रवाई, शातिर मोबाइल चोर चाकू सहित गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 15, 2026
    महिपालपुर बस स्टॉप पर सतर्क पुलिस की कार्रवाई, शातिर मोबाइल चोर चाकू सहित गिरफ्तार

    बवाना में कारोबारी की सनसनीखेज हत्या का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद मास्टरमाइंड दबोचा

    • By Leema
    • February 15, 2026
    बवाना में कारोबारी की सनसनीखेज हत्या का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद मास्टरमाइंड दबोचा