छह साल से फरार 500 किलो गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड दिल्ली पुलिस के शिकंजे में

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को नशा विरोधी मुहिम में बड़ी कामयाबी मिली है। एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने 500 किलो गांजा तस्करी के मामले में छह साल से फरार मास्टरमाइंड जमील अहमद को हरियाणा के नूंह जिले के पिनंगवान गांव से गिरफ्तार कर लिया।

12 जून 2019 को कश्मीरी गेट के मेटकाफ बस स्टैंड से 500 किलो गांजा जब्त किया गया था, जिसमें तीन आरोपी पकड़े गए थे। पूछताछ में पता चला कि गांजा की खरीद फरोख्त का सरगना जमील अहमद था, जो ओडिशा से माल मंगवाता था और हरियाणा में सप्लाई करता था।

पुलिस की कई कोशिशों के बावजूद वह गिरफ्तारी से बचता रहा। इस बीच वह मुंबई में इवेंट मैनेजमेंट का काम करने लगा और पहचान छिपाने के लिए बार-बार मोबाइल नंबर बदलता रहा।

लेकिन मई 2025 में दिल्ली पुलिस की टीम ने पुख्ता सूचना के आधार पर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने ओडिशा के गजपति जिले के गैब्रियल और पॉल नामक दो तस्करों से गांजा खरीदा था। पुलिस अब इस सिंडिकेट के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

जमील पर पहले से एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। यह गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस की ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात ‘मुखिया गैंग’ के सरगना राहुल उर्फ दहुर उर्फ राजू मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय…

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के 122वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेते हुए कृषि और तकनीक के समन्वय को देश के विकास की मजबूत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार