दिल्ली की कानून व्यवस्था के लिए भाजपा और आप सरकार जिम्मेदार: देवेंद्र यादव

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ती अपराध दर के लिए भाजपा की केंद्र सरकार और आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार समान रूप से जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि 12 साल पहले दिल्ली की जनता से किए गए वादे अब पूरी तरह भुला दिए गए हैं। यादव ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के शासन को “जंगल राज” करार देते हुए कहा कि राजधानी में खुलेआम गोलीबारी और बढ़ते अपराधों ने जनता को असुरक्षित कर दिया है।

देवेंद्र यादव ने बादली विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेतृत्व और दिल्ली सरकार की नीतियों पर तीखा हमला किया। यादव ने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से भ्रष्टाचार मुक्त शासन और महिलाओं की सुरक्षा का वादा किया था, लेकिन अब वे पूरी तरह से इन मुद्दों को भूल चुके हैं। दिल्ली सरकार ने कानून व्यवस्था की स्थिति को सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।”

उन्होंने आशा किरण की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वहां हुई मासूम लड़कियों की संदिग्ध मौतों के लिए भी आप सरकार जिम्मेदार है। यादव ने आगे कहा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री आतिशी ने भी चुप्पी साध रखी है और राज्य की स्थिति बद से बदतर हो गई है।

श्री यादव ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद से ही आम आदमी पार्टी ने सिर्फ बहाने बनाए हैं। उन्होंने कहा, “केजरीवाल हमेशा उपराज्यपाल पर आरोप लगाते हैं कि वे काम नहीं करने देते, जबकि शीला दीक्षित जी ने 15 साल बिना किसी बहाने के दिल्ली का शासन अच्छे से चलाया।”

उन्होंने दिल्ली की बुनियादी संरचना को ध्वस्त करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आप सरकार के कार्यकाल में सड़कों की हालत खराब हो गई है, बिजली और पानी की स्थिति बदतर हो गई है, और राशन कार्ड जैसी बुनियादी सुविधाएं भी जनता को नहीं मिल पा रही हैं।

बादली विधानसभा से आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस में शामिल होकर आप सरकार के प्रति अपनी नाराज़गी जताई। इन कार्यकर्ताओं का नेतृत्व आप के पूर्व निगम प्रत्याशी धर्मवीर शर्मा ने किया। देवेंद्र यादव ने कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के विचारधारा और राहुल गांधी के नेतृत्व से प्रभावित होकर लोग कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं।

इस मौके पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चत्तर सिंह, श्री जे.पी. राणा और कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

  • Leema

    Related Posts

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण और सेवा भाव देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत रीढ़ है। उन्होंने कहा कि आज…

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को अधिक स्वच्छ और आधुनिक बनाने की दिशा में सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में इस महीने राजधानी के बस बेड़े में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    • By Leema
    • March 10, 2026
    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    • By Leema
    • March 10, 2026
    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद