दिल्ली में ‘जल संगम से जन संगम – एकता का उत्सव’ का भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया ‘यूनिटी मार्च’ का नेतृत्व

दिल्ली में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में “जल संगम से जन संगम – एकता का उत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। पटेल चौक से शुरू हुए इस कार्यक्रम में देश की 25 पवित्र नदियों के जल से सरदार पटेल की प्रतिमा का अभिषेक किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने करकमलों से अभिषेक करते हुए कहा कि यह जलाभिषेक भारत की एकता और अखंडता की उस भावना का प्रतीक है, जो सरदार पटेल ने राष्ट्र की आत्मा में प्रवाहित की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत केवल भूमि का टुकड़ा नहीं, बल्कि एक जीवंत राष्ट्रपुरुष है, जिसकी चेतना हमारी नदियों में बहती है। उन्होंने ‘यूनिटी मार्च’ का नेतृत्व किया, जो पटेल चौक से नेशनल वॉर मेमोरियल तक निकाला गया। इस मार्च में हजारों विद्यार्थी, शिक्षक, एनएसएस स्वयंसेवक और माय भारत संगठन के युवा शामिल हुए। चारों ओर लहराते तिरंगे और गूंजते जयघोष ने पूरे वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गरीटा, सांसद बांसुरी स्वराज और शिक्षा मंत्री आशीष सूद सहित बड़ी संख्या में छात्र और नागरिक उपस्थित थे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरदार पटेल वह शक्ति थे जिन्होंने विभाजन की पीड़ा झेल रहे लाखों शरणार्थियों को आश्रय और सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की विविधता, साहस और जीवटता पटेल जी की दूरदर्शिता की ही देन है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सरदार पटेल को नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार करने का यह अवसर हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हमें याद दिलाता है कि भारत की एकता उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और यह भावना हमारी नदियों, संस्कृतियों और जनमानस में निरंतर प्रवाहित होती रहती है।

  • Leema

    Related Posts

    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    रोहिणी जिले में डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल के लेबर रूम से नवजात शिशु के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मासूम को सुरक्षित…

    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड

    राजधानी दिल्ली की सड़कों को गड्ढामुक्त, मजबूत और धूल-रहित बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 802 करोड़ रुपये की व्यापक सड़क पुनर्विकास परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    • By Leema
    • February 17, 2026
    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड

    • By Leema
    • February 17, 2026
    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड

    दिल्ली को मिला देश का पहला एआई आधारित समग्र शिक्षा मॉडल, सीएम श्री स्कूल बनेंगे ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’

    • By Leema
    • February 17, 2026
    दिल्ली को मिला देश का पहला एआई आधारित समग्र शिक्षा मॉडल, सीएम श्री स्कूल बनेंगे ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’

    दिल्लीफार्मास्युटिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उद्यमियों हेतुउद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

    • By Leema
    • February 17, 2026
    दिल्लीफार्मास्युटिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उद्यमियों हेतुउद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

    क्रिकेट जीत का जश्न पड़ा भारी: स्टंट कर रहा बाइक सवार गिरफ्तार, राजेंद्र नगर में टली बड़ी कानून-व्यवस्था की घटना

    • By Leema
    • February 17, 2026
    क्रिकेट जीत का जश्न पड़ा भारी: स्टंट कर रहा बाइक सवार गिरफ्तार, राजेंद्र नगर में टली बड़ी कानून-व्यवस्था की घटना

    पांच साल से फरार उम्रकैद का दोषी ‘रॉबिन तमांग’ आनंद विहार से गिरफ्तार, इंटर-स्टेट सेल की बड़ी कामयाबी

    • By Leema
    • February 17, 2026
    पांच साल से फरार उम्रकैद का दोषी ‘रॉबिन तमांग’ आनंद विहार से गिरफ्तार, इंटर-स्टेट सेल की बड़ी कामयाबी