दिल्ली में तीन दिवसीय ‘सेलिब्रेटिंग इंडिया फिल्म फेस्टिवल’ का भव्य आगाज़, कपिल मिश्रा ने किया उद्घाटन

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार से ‘सेलिब्रेटिंग इंडिया फिल्म फेस्टिवल’ की शुरुआत हुई, जिसने भारतीय सिनेमा की विविधता और सांस्कृतिक समृद्धि को एक साझा मंच पर पेश करने की नई पहल की है। इस तीन दिवसीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन एनसीयूआई ऑडिटोरियम में हुआ, जहां कला, संस्कृति, भाषा एवं पर्यटन मंत्री श्री कपिल मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर श्री कपिल मिश्रा ने घोषणा की कि दिल्ली सरकार जल्द ही देश की सबसे आधुनिक और समग्र फिल्म एवं पर्यटन नीति लेकर आ रही है। उन्होंने कहा कि सिनेमा सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि एक ऐसा सशक्त मंच है जो राष्ट्र की संस्कृति को दर्शाने और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाता है।

उद्घाटन समारोह में फिल्म जगत की कई नामचीन हस्तियाँ भी मौजूद रहीं, जिनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी, प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, अभिनेता मनोज जोशी और ईशिता भट्ट प्रमुख रहे।

कपिल मिश्रा ने बताया कि दिल्ली को फिल्म निर्माण की पसंदीदा मंज़िल बनाने के लिए सरकार सक्रिय रूप से प्रयासरत है। आने वाले समय में ऐसे और भी बड़े आयोजन दिल्ली सरकार के सहयोग से आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली में जल्द ही अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए विशेष बजट आवंटित किया गया है। साथ ही, फिल्म निर्माताओं को राजधानी में शूटिंग की अनुमति के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

मंत्री कपिल मिश्रा ने आयोजन में शामिल सभी संस्थाओं—उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद, सिग्नेचर ग्लोबल फाउंडेशन, ग्राफिसैड्स और अन्य सहयोगियों को बधाई दी और इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आभार जताया।

उन्होंने कहा कि यह महोत्सव सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि संवाद, पहचान और रचनात्मकता का उत्सव है। दिल्ली सरकार ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देकर राजधानी को कला, संस्कृति और सिनेमा का अंतरराष्ट्रीय केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

फेस्टिवल में देशभर के फिल्मकार, कलाकार और सिनेमा से जुड़े पेशेवर भाग ले रहे हैं। डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म्स, फीचर फिल्मों और बहुभाषी प्रस्तुतियों के ज़रिए भारतीय सिनेमा की सामाजिक और सांस्कृतिक शक्ति को प्रदर्शित किया जा रहा है।

  • Leema

    Related Posts

    महाशिवरात्रि पर रिलीज़ हुआ अमरजीत सिंह बिजली का नया शिव भजन “शिव का रूप”

    महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तों के लिए एक विशेष आध्यात्मिक सौगात प्रस्तुत करते हुए गायक अमरजीत सिंह बिजली ने अपने नवीनतम आधिकारिक म्यूज़िक वीडियो “शिव का रूप” को रिलीज़…

    मयूर विहार फायरिंग केस का आरोपी सरफराज उर्फ फराज गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने पिस्टल व कारतूस किए बरामद

    Delhi Police की क्राइम ब्रांच ने मयूर विहार फेज-1 इलाके में हुए हत्या के प्रयास के सनसनीखेज मामले में वांछित शातिर अपराधी सरफराज उर्फ फराज (28) को गिरफ्तार कर लिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाशिवरात्रि पर रिलीज़ हुआ अमरजीत सिंह बिजली का नया शिव भजन “शिव का रूप”

    • By Leema
    • February 15, 2026
    महाशिवरात्रि पर रिलीज़ हुआ अमरजीत सिंह बिजली का नया शिव भजन “शिव का रूप”

    मयूर विहार फायरिंग केस का आरोपी सरफराज उर्फ फराज गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने पिस्टल व कारतूस किए बरामद

    • By Leema
    • February 15, 2026
    मयूर विहार फायरिंग केस का आरोपी सरफराज उर्फ फराज गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने पिस्टल व कारतूस किए बरामद

    दिल्ली की हर जमीन को मिलेगा 14 अंकों का ‘भू आधार’, भूमि विवादों पर लगेगा डिजिटल ब्रेक

    • By Leema
    • February 15, 2026
    दिल्ली की हर जमीन को मिलेगा 14 अंकों का ‘भू आधार’, भूमि विवादों पर लगेगा डिजिटल ब्रेक

    महिपालपुर बस स्टॉप पर सतर्क पुलिस की कार्रवाई, शातिर मोबाइल चोर चाकू सहित गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 15, 2026
    महिपालपुर बस स्टॉप पर सतर्क पुलिस की कार्रवाई, शातिर मोबाइल चोर चाकू सहित गिरफ्तार

    बवाना में कारोबारी की सनसनीखेज हत्या का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद मास्टरमाइंड दबोचा

    • By Leema
    • February 15, 2026
    बवाना में कारोबारी की सनसनीखेज हत्या का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद मास्टरमाइंड दबोचा

    दिल्ली पुलिस रेज़िंग डे पर IMWA Women’s XI की शानदार जीत, 60 रन के लक्ष्य को किया आसानी से पार

    • By Leema
    • February 14, 2026
    दिल्ली पुलिस रेज़िंग डे पर IMWA Women’s XI की शानदार जीत, 60 रन के लक्ष्य को किया आसानी से पार