दिल्ली में हथियारों के बल पर 25 लाख की लूट का खुलासा, मास्टरमाइंड मनीष समेत पांच बदमाश गिरफ्तार

दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में हुई बड़ी डकैती का पर्दाफाश करते हुए क्राइम ब्रांच ने पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने एक महिला के घर में घुसकर बंदूक की नोंक पर 25 लाख रुपये की लूट की थी। इस सनसनीखेज वारदात के पीछे मास्टरमाइंड मनीष निकला, जो पीड़िता के भाई का पुराना दोस्त था।

सूत्रों के अनुसार, मनीष और महिला का भाई पहले दोस्त थे, लेकिन आपसी झगड़े के बाद मनीष ने बदला लेने की ठान ली। उसी रंजिश में मनीष ने चार अन्य अपराधियों के साथ मिलकर इस लूट की योजना बनाई और दिन-दहाड़े घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।

क्राइम ब्रांच की अंतरराज्यीय टीम ने लगातार निगरानी और तकनीकी जांच के बाद आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी आदतन अपराधी हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 11 लाख रुपये नकद, तीन मोटरसाइकिल और वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किए हैं।

डीसीपी (क्राइम) श्री आदित्य गौतम ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मामले में जांच अभी भी जारी है और गिरोह से जुड़ी अन्य कड़ियों को जोड़ने का काम किया जा रहा है।

  • Leema

    Related Posts

    हेडलाइन: पहाड़ की सुंदरता और पानी के बाद, अब पहाड़ का ‘कचरा’ भी बनेगा उसकी नई पहचान!

    जयहरिखाल (लैंसडाउन) | 7 फरवरी, 2026उत्तराखंड के पहाड़ों से पलायन और प्रदूषण की खबरों के बीच ’11 गाँव आंदोलन’ ने उम्मीद की एक नई अलख जगाई है। जयहरिखाल ब्लॉक में…

    यमुना ट्रॉफी 2026 का भव्य आगाज़, जस्टिस अरुण त्यागी बोले— “विकास वही, जिसमें पर्यावरणीय संतुलन भी शामिल हो”

    अक्षरधाम स्थित CWG क्रिकेट ग्राउंड में यमुना ट्रॉफी 2026 का शानदार और ऊर्जा से भरपूर आगाज़ हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे जस्टिस अरुण त्यागी (न्यायिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाशिवरात्रि पर रिलीज़ हुआ अमरजीत सिंह बिजली का नया शिव भजन “शिव का रूप”

    • By Leema
    • February 15, 2026
    महाशिवरात्रि पर रिलीज़ हुआ अमरजीत सिंह बिजली का नया शिव भजन “शिव का रूप”

    मयूर विहार फायरिंग केस का आरोपी सरफराज उर्फ फराज गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने पिस्टल व कारतूस किए बरामद

    • By Leema
    • February 15, 2026
    मयूर विहार फायरिंग केस का आरोपी सरफराज उर्फ फराज गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने पिस्टल व कारतूस किए बरामद

    दिल्ली की हर जमीन को मिलेगा 14 अंकों का ‘भू आधार’, भूमि विवादों पर लगेगा डिजिटल ब्रेक

    • By Leema
    • February 15, 2026
    दिल्ली की हर जमीन को मिलेगा 14 अंकों का ‘भू आधार’, भूमि विवादों पर लगेगा डिजिटल ब्रेक

    महिपालपुर बस स्टॉप पर सतर्क पुलिस की कार्रवाई, शातिर मोबाइल चोर चाकू सहित गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 15, 2026
    महिपालपुर बस स्टॉप पर सतर्क पुलिस की कार्रवाई, शातिर मोबाइल चोर चाकू सहित गिरफ्तार

    बवाना में कारोबारी की सनसनीखेज हत्या का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद मास्टरमाइंड दबोचा

    • By Leema
    • February 15, 2026
    बवाना में कारोबारी की सनसनीखेज हत्या का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद मास्टरमाइंड दबोचा

    दिल्ली पुलिस रेज़िंग डे पर IMWA Women’s XI की शानदार जीत, 60 रन के लक्ष्य को किया आसानी से पार

    • By Leema
    • February 14, 2026
    दिल्ली पुलिस रेज़िंग डे पर IMWA Women’s XI की शानदार जीत, 60 रन के लक्ष्य को किया आसानी से पार