नजफगढ़ में चाकूबाज़ी कर मोबाइल लूटने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, हथियार समेत सबूत बरामद

नई दिल्ली, 3 जून 2025 — दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में हुई चाकूबाज़ी की वारदात को सुलझाते हुए दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू, लूटा गया मोबाइल फोन और घटना के वक्त पहने कपड़े पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।

घटना 30 मई की रात की है, जब सलाम नामक युवक अपने दोस्तों के साथ काम से लौट रहा था। ककरोला नाले के पास दो अजनबी युवकों ने पहले उसके दोस्तों से झगड़ा किया और फिर सलाम को चाकू मारकर उसका मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घायल युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

नजफगढ़ थाने की टीम ने CCTV फुटेज खंगाले और मुखबिर की सूचना पर कई जगह छापेमारी कर दोनों आरोपियों — विशाल और सचिन — को धर दबोचा। पूछताछ में दोनों ने शराब और नशे की लत में वारदात को अंजाम देने की बात कबूली।

फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी है ताकि इनकी आपराधिक पृष्ठभूमि और अन्य वारदातों की कड़ियों को भी जोड़ा जा सके।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात ‘मुखिया गैंग’ के सरगना राहुल उर्फ दहुर उर्फ राजू मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय…

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के 122वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेते हुए कृषि और तकनीक के समन्वय को देश के विकास की मजबूत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार