निरंकारी मिशन एवं मिरांडा हाउस कॉलेज केसहयोग से ‘वननेस वन’ परियोजना का आयोजन

दिल्ली, 28 अगस्त, 2024:- संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा ‘वननेस वन’ परियोजना के अंतर्गत दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज में चल रहे अभियान में सहयोग करते हुए निरंकारी मिशन के स्वयंसेवकों, छात्रों और मिरांडा हाउस के संकाय सदस्यों ने 100 पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संत निरंकारी मंडल के सचिव आदरणीय श्री जोगिंदर सुखीजा और मिरांडा हाउस कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. बिजयलक्ष्मी नंदा द्वारा की गयी।

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के दिव्य मार्गदर्शन में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु सन् 2021 में ‘वननेस वन’ प्रोजेक्ट की शुरुआत की गयी। इस परियोजना का लक्ष्य वृक्षों के समूह बनाना और उनका पोषण करना है ताकि वह लघु वन का एक सुंदर स्वरूप ले सके। हर वर्ष जिनका निरंतर विस्तार हो रहा है। इस हरित पहल के चौथे चरण का आयोजन 11 अगस्त को संपूर्ण भारतवर्ष के 600 से अधिक स्थानों पर उत्साहपूर्वक किया जा चुका है।

उल्लेखनीय है कि संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने प्राकृतिक विरासत को संरक्षित करने हेतु समर्पित सरकारी निकायों के साथ साझेदारी में कार्य करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं उनके सौंदर्यीकरण के प्रयासों में सदैव ही अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समाज कल्याण हेतु आयोजित इस प्रकार की परियोजनाओं में कॉलेज के युवाओं का विशेष योगदान रहा है जिसमें अनेक विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ-साथ मिरांडा हाउस कॉलेज के छात्रों ने भी अमृत प्रोजेक्ट जैसे जल संरक्षण अभियान में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई और आज वननेस वन परियोजना में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

हम सब जैसे जानते ही है कि वृक्ष हमारे लिए अत्यंत अमूल्य हैं। वह हमें जीवनदायी प्राणवायु अर्थात् ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। साथ ही हमारे पर्यावरण के स्थानीय तापमान को भी नियंत्रित करते हुए प्रदूषण को रोकने में सहायक है। अतः इनका संरक्षण करना यह हमारा कर्तव्य है जिसके लिए निरंकारी मिशन समय समय पर अनेक कल्याणकारी परियोजनाओ को क्रियान्वित कर इस प्रकृति को बचाने में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है जिसकी वर्तमान में नितांत आवश्यकता भी है।

  • Related Posts

    अंतरराज्यीय लुटेरा दिल्ली में गिरफ्तार, कई डकैती और हथियारबंद लूट की वारदातों में था वांछित

    नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026। राजधानी दिल्ली में छिपकर रह रहे एक कुख्यात अंतरराज्यीय लुटेरे को क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा है। पश्चिमी रेंज-2 (WR-II) की टीम ने पुख्ता गुप्त सूचना…

    हेडलाइन: पहाड़ की सुंदरता और पानी के बाद, अब पहाड़ का ‘कचरा’ भी बनेगा उसकी नई पहचान!

    जयहरिखाल (लैंसडाउन) | 7 फरवरी, 2026उत्तराखंड के पहाड़ों से पलायन और प्रदूषण की खबरों के बीच ’11 गाँव आंदोलन’ ने उम्मीद की एक नई अलख जगाई है। जयहरिखाल ब्लॉक में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार