फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ पर विवाद: लेखक अमित गुप्ता ने लगाया कहानी चोरी का आरोप

मुंबई (अनिल बेदाग): राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ विवादों में घिर गई है। इस फिल्म की कहानी को लेकर जाने-माने लेखक अमित गुप्ता ने निर्माताओं पर कहानी चुराने का गंभीर आरोप लगाया है। अमित गुप्ता ने अपने वकील के माध्यम से फिल्म के निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा है।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमित गुप्ता ने बताया कि जब उन्होंने फिल्म का ट्रेलर देखा, तो वह हैरान रह गए क्योंकि इसका मुख्य प्लॉट उन्हीं की लिखी कहानी पर आधारित है। उन्होंने यह कहानी काफी पहले स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन (SWA) में रजिस्टर करवाई थी। गुप्ता ने कहा, “हमने अदालत का दरवाजा खटखटाया है और निर्माताओं को लीगल नोटिस भेजा है।”

फिल्म की कहानी एक नवविवाहित जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी सुहागरात का एक निजी वीडियो रिकॉर्ड करते हैं, लेकिन जब वह वीडियो खो जाता है, तो उनकी जिंदगी में अफरातफरी मच जाती है। इसी कॉन्सेप्ट को लेकर अमित गुप्ता ने आरोप लगाया कि यह उनकी लिखी कहानी का ही हिस्सा है।

अमित गुप्ता का दावा है कि निर्माताओं ने जिस तारीख को अपनी कहानी रजिस्टर करवाई है, वह उनकी रजिस्ट्रेशन तारीख के बाद की है। यह इस बात का सबूत है कि उनकी कहानी को चुराया गया है।

फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है और यह 11 अक्टूबर 2024 को रिलीज होने वाली है। निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, एकता कपूर, शोभा कपूर, विमल लाहोटी, अश्विन वर्दे, राजेश बहल, राज शांडिल्य और विपुल डी शाह हैं।

अमित गुप्ता को अदालत पर भरोसा है कि उन्हें न्याय मिलेगा और उनका नाम फिल्म की कहानी के लेखक के रूप में मान्यता दी जाएगी।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार