“बाइक का जुनून, देवभूमि का सुकून”: PHDCII एडवेंचर राइड 2.0 को स्पीकर विजेंदर गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी

दिल्ली विधानसभा के माननीय स्पीकर श्री विजेंदर गुप्ता ने शुक्रवार को ‘PHDCII एडवेंचर राइड 2.0’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। “बाइक का जुनून, देवभूमि का सुकून” थीम पर आधारित इस राइड का आयोजन पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) द्वारा किया गया, जिसमें कई कॉरपोरेट और संस्थागत साझेदारों का सहयोग रहा। यह आयोजन दिल्ली के पीएचडी हाउस, अगस्त क्रांति मार्ग स्थित सीरी इंस्टीट्यूशनल एरिया से शुरू हुआ।

अपने संबोधन में श्री विजेंदर गुप्ता ने कहा कि यह एडवेंचर राइड सिर्फ रोमांच ही नहीं बल्कि एक सकारात्मक संदेश लेकर निकली है। इसमें युवाओं के लिए साहस, अनुशासन, टीम वर्क और सामूहिक निर्णय जैसे मूल्यों का संचार होता है। उन्होंने कहा कि “हम जब GRP यानी ग्रुप में जाते हैं, तो टीम स्प्रिट और एक-दूसरे के सहयोग की भावना सबसे अहम होती है। यह राइड युवाओं को न सिर्फ संस्कृति और रोड सेफ्टी का संदेश देती है, बल्कि पर्यावरण की जागरूकता को भी बढ़ावा देती है।”

खास बात यह रही कि इस राइड के दौरान बाइकर पौधारोपण भी करेंगे, जिससे पर्यावरण के प्रति ज़िम्मेदारी का भाव उत्पन्न हो। विजेंदर गुप्ता ने सभी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपकी यात्रा सफल, सुखद और सुरक्षित हो। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने का संदेश भी दिया।

यह राइड न सिर्फ साहस और रोमांच का संगम है, बल्कि भारतीय संस्कृति और सामाजिक चेतना का प्रतीक भी है। “आज का हिंदुस्तानी युवा बेहद जागरूक, प्रतिबद्ध और देशभक्त है,” उन्होंने कहा।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार