सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर पश्चिमी जिले में भव्य ‘यूनिटी मार्च’, देशभक्ति के रंग में रंगी सड़के

नई दिल्ली, 15 नवंबर 2025 — भारत रत्न और देश की एकता के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर पश्चिमी जिले में आज एक भव्य और उत्साहपूर्ण यूनिटी मार्च निकाला गया। पूर्वी जनकपुरी से तिलक नगर तक निकले इस पैदल मार्च की अगुवाई पश्चिमी लोकसभा सांसद कमलजीत सहरावत ने की। उनके साथ दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, हरी नगर से विधायक श्याम शर्मा, निगम पार्षद उर्मिला गंगवाल और सुमन त्यागी, पश्चिमी जिला अध्यक्ष चंद्रपाल बक्शी सहित जिला एवं मंडल के कई पदाधिकारी शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान पश्चिमी जिला प्रशासन की ओर से डीएम वंदना रावएडीएम डॉ. अतीश कुमार गुप्ता और एसडीएम इति अग्रवाल भी अपने अधिकारियों के साथ मौजूद रहीं। शुरुआत में स्कूल के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर उत्सव का माहौल और जीवंत बना दिया। सांसद कमलजीत सहरावत ने अपनी मां की स्मृति में एक पौधा भी रोपा और सेल्फी पॉइंट पर लोगों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

मार्च के दौरान संबोधित करते हुए सांसद सहरावत ने कहा कि आज भारत की जो एकता और अखंडता हम देखते हैं, वह सरदार पटेल की अद्भुत दूरदृष्टि और कठोर संकल्प का परिणाम है। उन्होंने याद दिलाया कि अंग्रेजों की चाल को भांपकर पटेल ने देशभर की 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर आधुनिक भारत की नींव मजबूत की।
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का यह अद्वितीय योगदान हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

इस अवसर पर समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कई समाजसेवियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण डंग, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वाती शर्मा, महामंत्री रेखा यादव, उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह सोनूसंदीप जैनचरनजीत सिंहनितिन भाटिया, मीडिया प्रभारी अमरजीत सिंह अमर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

यूनिटी मार्च में लोगों का जोश देखते ही बनता था—देशभक्ति के गीतों पर कदम ताल करते प्रतिभागी देश के प्रति सम्मान और गर्व की भावना से सराबोर नजर आए।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार