11 साल से फरार डकैती व अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने एक बड़े ऑपरेशन में डकैती और अपहरण जैसे गंभीर मामलों में वांछित आरोपी राकेश को 11 साल बाद उत्तर प्रदेश के लोनी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी 2014 से फरार था और 2015 में कोर्ट द्वारा उसे घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित किया गया था।

पुलिस को दो हफ्ते पहले सूचना मिली थी कि राकेश लोनी क्षेत्र में छिपा हुआ है। लगातार तकनीकी निगरानी और जमीनी कार्रवाई के बाद पुलिस टीम ने उसे चमन विहार, लोनी से धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने 26 दिसंबर 2014 की रात झंडेवालान इलाके में हुई सनसनीखेज डकैती और अपहरण की वारदात कबूल की। इस वारदात में उसने अपने साथियों के साथ एक टाटा 407 गाड़ी को रोककर ड्राइवर को अगवा किया, उसका मोबाइल और पैसे लूटे और पान बहार से भरे 50 बोरे लेकर फरार हो गया था।

इस मामले में पहले ही चार आरोपी पकड़े जा चुके थे, लेकिन राकेश लगातार अपनी लोकेशन बदलते हुए पुलिस को चकमा देता रहा। उसके खिलाफ मौर्य एन्क्लेव और सदर बाजार थानों में भी गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। DCP क्राइम हर्ष इंदोरा ने मामले की पुष्टि करते हुए टीम की सराहना की है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन