15 साल से भारत में रह रहा था बांग्लादेशी घुसपैठिया, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई में पकड़ा गया

दक्षिण-पश्चिम जिले की AATS टीम ने अवैध रूप से भारत में रह रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को धर दबोचा है, जो पिछले 15 वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के सहारे देश में रह रहा था। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वसंत कुंज इलाके से उसे हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उसकी असली पहचान उजागर की गई। इसके बाद फ्रॉड दस्तावेजों के आधार पर रह रहे इस विदेशी नागरिक के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे देश से वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए व्यक्ति की पहचान ओहिद के रूप में हुई है, जो मूल रूप से ब्राह्मिन चिरान, थाना वारी, जतराबाड़ी, ढाका, बांग्लादेश का निवासी है। पूछताछ के दौरान वह खुद को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले का निवासी बताते हुए आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस दिखा रहा था, जिसमें उसका नाम मोहम्मद रोहित शेख लिखा था। लेकिन जब गहराई से पूछताछ की गई, तो उसने स्वीकार किया कि वह बांग्लादेशी नागरिक है और करीब 15 साल पहले सीमा पार कर अवैध रूप से भारत में घुसा था।

पूछताछ के दौरान ओहिद के पास से बांग्लादेश का राष्ट्रीय पहचान पत्र और पासपोर्ट भी बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस ने सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर एफआरआरओ (FRRO), दिल्ली की मदद से उसके डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस पूरी कार्रवाई को इंस्पेक्टर राम कुमार के नेतृत्व में और एसीपी ऑपरेशन विजय कुमार की देखरेख में अंजाम दिया गया। टीम में एएसआई विनोद कुमार, हेड कॉन्स्टेबल मोहित, नरेंद्र और हरिओम शामिल थे। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई अवैध रूप से भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ सख्त निगरानी और कार्रवाई की नीति के तहत की गई है।

दिल्ली पुलिस की इस सतर्कता और तत्परता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अवैध घुसपैठ को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Leema

    Related Posts

    अपराध पीड़ितों के साथ खड़ी दिल्ली पुलिस: नॉर्थ-वेस्ट जिला ने 11 परिवारों को दी आर्थिक सहायता

    नई दिल्ली, 3 मार्च 2026। दिल्ली पुलिस के नॉर्थ-वेस्ट जिला द्वारा अपराध पीड़ितों के पुनर्वास और कल्याण के लिए एक सराहनीय पहल करते हुए अशोक विहार स्थित मंथन हॉल में…

    ‘रंगों में समावेश का संदेश’: आशा किरण में दिव्यांग बच्चों संग मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने मनाई होली

    नई दिल्ली, 3 मार्च 2026। दिल्ली सरकार के समाज कल्याण, एससी/एसटी/ओबीसी कल्याण, सहकारिता एवं चुनाव मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने रोहिणी स्थित आशा किरण होम में दिव्यांग और मानसिक रूप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अपराध पीड़ितों के साथ खड़ी दिल्ली पुलिस: नॉर्थ-वेस्ट जिला ने 11 परिवारों को दी आर्थिक सहायता

    अपराध पीड़ितों के साथ खड़ी दिल्ली पुलिस: नॉर्थ-वेस्ट जिला ने 11 परिवारों को दी आर्थिक सहायता

    ‘रंगों में समावेश का संदेश’: आशा किरण में दिव्यांग बच्चों संग मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने मनाई होली

    ‘रंगों में समावेश का संदेश’: आशा किरण में दिव्यांग बच्चों संग मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने मनाई होली

    भरोसे का खौफनाक धोखा: केयरटेकर ने खाने में मिलाई नींद की गोलियां, 24 घंटे में बरेली से गिरफ्तार

    भरोसे का खौफनाक धोखा: केयरटेकर ने खाने में मिलाई नींद की गोलियां, 24 घंटे में बरेली से गिरफ्तार

    द्वारका साउथ पुलिस की बड़ी कामयाबी, शातिर ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार—तीन चोरी की स्कूटियां बरामद

    द्वारका साउथ पुलिस की बड़ी कामयाबी, शातिर ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार—तीन चोरी की स्कूटियां बरामद

    “सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली” का ऐतिहासिक शुभारंभ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महिलाओं के लिए चार बड़ी योजनाएं शुरू कीं

    “सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली” का ऐतिहासिक शुभारंभ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महिलाओं के लिए चार बड़ी योजनाएं शुरू कीं

    खजूरी खास में केंद्रीय विद्यालय की नई इमारत का भूमिपूजन, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोलीं—अब बच्चों को दूर नहीं जाना पड़ेगा

    खजूरी खास में केंद्रीय विद्यालय की नई इमारत का भूमिपूजन, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोलीं—अब बच्चों को दूर नहीं जाना पड़ेगा