20 मामलों का शातिर स्नैचर गिरफ्तार, लूटा मोबाइल और बाइक बरामद

नई दिल्ली — राजधानी में स्नैचिंग की वारदातों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस Police की सुभाष प्लेस थाना पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी हिमांशु, जो आदर्श नगर थाने का घोषित ‘बैड कैरेक्टर’ है, लंबे समय से लूट, स्नैचिंग और चोरी की वारदातों में शामिल रहा है।

17 मार्च को ब्रिटानिया फ्लाईओवर के पास हुई स्नैचिंग की घटना के बाद पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की। करीब 200 CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने और तकनीकी सर्विलांस के जरिए आरोपी की पहचान की गई। इसके बाद जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने इस मामले के साथ-साथ इलाके में हुई कई अन्य स्नैचिंग की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता कबूल की है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसका एक साथी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    शाहदरा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; 53 पेटी शराब बरामद

    दिल्ली के शाहदरा जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय बूटलेगर को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की टीम ने फर्श बाजार…

    करोल बाग में नकली ऑटो पार्ट्स का बड़ा भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली ऑटोमोबाइल पार्ट्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने करोल बाग के ऑटो मार्केट में चल रहे एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शाहदरा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; 53 पेटी शराब बरामद

    शाहदरा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; 53 पेटी शराब बरामद

    करोल बाग में नकली ऑटो पार्ट्स का बड़ा भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

    करोल बाग में नकली ऑटो पार्ट्स का बड़ा भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

    भाजपा की जीत पर सीएम रेखा गुप्ता ने जताई खुशी, मोदी-शाह को दी बधाई

    भाजपा की जीत पर सीएम रेखा गुप्ता ने जताई खुशी, मोदी-शाह को दी बधाई

    नवाचार एवं अंतःविषय दृष्टिकोण अपनाए :प्रो. मेहराज उद्दीन मीर कुलपति

    नवाचार एवं अंतःविषय दृष्टिकोण अपनाए :प्रो. मेहराज उद्दीन मीर कुलपति

    मधु विहार में नशा तस्कर गिरफ्तार, गांजा और चोरी की बाइक बरामद

    मधु विहार में नशा तस्कर गिरफ्तार, गांजा और चोरी की बाइक बरामद

    दिल्ली में ट्रैफिक नियमों पर सख्ती, तय समय में भरना होगा चालान; नई डिजिटल व्यवस्था लागू

    दिल्ली में ट्रैफिक नियमों पर सख्ती, तय समय में भरना होगा चालान; नई डिजिटल व्यवस्था लागू