24वीं अस्थि कलश विसर्जन यात्रा: 400 अस्थि कलशों को महादेव के आशीर्वाद से हरिद्वार में मिलेगा मोक्ष

देवों के देव महादेव और जगतजननी मां कालका के परम आशीर्वाद से इतिहास रचने का पुण्य कार्य संपन्न होने जा रहा है। इस बार 400 अस्थि कलशों की “24वीं अस्थि कलश विसर्जन यात्रा” का आयोजन श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर के पीठाधीश्वर महंत श्री रामनाथ जी महाराज के सानिध्य में किया जाएगा। पितृदेवों के माध्यम से इस यात्रा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिन्दू सिख भाईचारे द्वारा एकजुट किया गया है।

यह यात्रा 21 फरवरी 2025 को प्रातः 9 बजे बैंड-बाजों और महादेव के भव्य रथ के साथ अट्टारी बार्डर से हरिद्वार के लिए रवाना होगी। इस ऐतिहासिक यात्रा का आयोजन श्री देवोत्थान सेवा समिति (पंजी.) द्वारा किया जा रहा है। इन 400 अस्थि कलशों को भारत-पाक बार्डर पर श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर के महंत जी द्वारा ससम्मान अट्टारी बार्डर पर सौंपा गया था। इसके बाद, इन अस्थि कलशों को दिल्ली के प्राचीन निगम बोध घाट, जमना बाजार, कश्मीरी गेट में श्रद्धा के साथ विराजमान किया गया।

चूंकि पाकिस्तान से महाराज जी को दिल्ली का वीजा नहीं मिल पाया, वे सीधे कुंभ स्नान करके हरिद्वार पहुंचेंगे। यात्रा का अंतिम चरण 22 फरवरी 2025 को हरिद्वार के कनखल स्थित सतीघाट पर संपन्न होगा। दोपहर 1 बजे इन अस्थि कलशों को 100 किलो दूध की धारा के साथ वैदिक रीति से मोक्ष प्रदान किया जाएगा।

यह यात्रा भारतीय और पाकिस्तानी हिन्दू सिख समुदाय के मिलन और धार्मिक एकता का प्रतीक बनेगी। इस पुण्य कार्य के द्वारा महादेव की कृपा से अस्थि कलशों को मोक्ष प्रदान किया जाएगा और हर दिल में श्रद्धा का एक नया संचार होगा।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की…

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कस दिया है। इस कार्रवाई में भारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    • By Leema
    • March 28, 2026
    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान

    • By Leema
    • March 27, 2026
    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान