दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे, रेखा गुप्ता ने कार्यों की रिपोर्ट जारी की

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित एक विशेष समारोह में अपनी सरकार के पहले 100 दिनों की उपलब्धियों पर आधारित एक पुस्तिका जारी की। उनके साथ कैबिनेट मंत्री आशिष सूद और कपिल मिश्रा भी मौजूद रहे। इस मौके पर सीएम गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार ने इन 100 दिनों को पूरी तरह जनता की सेवा को समर्पित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमने अपने 100 दिन जनता की सेवा को समर्पित किए हैं। हमारे विधायक, पार्षद और पार्टी के कार्यकर्ता इस कार्यपुस्तिका को जनता तक पहुंचाएंगे। दिल्ली सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर कदम से कदम मिलाकर चल रही है।

गुप्ता ने आगे बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र और वार्ड में सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां स्थानीय विधायक और पार्षद लोगों के सामने 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। शनिवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 100 दिन पूरे होने पर एक विशेष समारोह का आयोजन भी किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार के कामकाज की तारीफ करते हुए गुप्ता ने कहा, “यह सरकार काम करने वाली सरकार है, नाम कमाने वाली नहीं। पिछली सरकार ने सिर्फ सुख-सुविधाएं भोगीं, जबकि हमारी सरकार सेवा देने में विश्वास रखती है।”

मुख्यमंत्री की यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब भाजपा सरकार राजधानी में अपनी जमीनी पकड़ को और मजबूत करने के प्रयास में है। जनता से सीधा संवाद और रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करना इस रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

Leema

Related Posts

मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण और सेवा भाव देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत रीढ़ है। उन्होंने कहा कि आज…

दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को अधिक स्वच्छ और आधुनिक बनाने की दिशा में सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में इस महीने राजधानी के बस बेड़े में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

  • By Leema
  • March 10, 2026
मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

  • By Leema
  • March 10, 2026
दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

  • By Leema
  • March 10, 2026
50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

  • By Leema
  • March 10, 2026
इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद