ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में ज्ञानकक्ष कॉन्क्लेव का भव्य आयोजन, शिक्षा और मानसिक स्वास्थ्य पर हुआ मंथन

सोनीपत स्थित ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में ज्ञानकक्ष एजुकेशनल लीडर्स कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। Edu-Konnect द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में देशभर से 100 से अधिक स्कूलों के प्रिंसिपल और शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के उप निदेशक श्री राकेश शर्मा ने सीआरएस पोर्टल की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। वहीं गेस्ट ऑफ ऑनर श्री अमित द्विवेदी और श्री मोहन प्रदीप शर्मा ने शिक्षा और संचार के बीच गहरे संबंधों को रेखांकित किया।

विशेष अतिथियों में श्री जय कुमार सिंह (डायरेक्टर, द श्रीराम यूनिवर्सल स्कूल) और वरिष्ठ मीडिया संपादक श्रीमती तनु तनुजा ने आधुनिक नेतृत्व और मीडिया की भूमिका पर अपने विचार रखे।

कॉन्क्लेव का मुख्य आकर्षण आध्यात्मिक गुरु MAAsterG का सत्र रहा, जिसमें उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य, आत्म-ज्ञान और स्थायी खुशी जैसे विषयों पर गहन विचार साझा किए। उन्होंने कहा, “हम कौन हैं, इसका अज्ञान ही हमारे दुखों का मूल कारण है।” उन्होंने अपने मिशन 800 करोड़ और “वाणी” के माध्यम से लोगों तक “खुशी की गारंटी” पहुंचाने की बात कही।

कार्यक्रम का संचालन Edu-Konnect की टीम — सुचित्रा कतयाल, संगीता रानी, सागर रतन, राजेश कुमार और पूनम मनोचा — ने उत्कृष्ट रूप से किया। समापन पर सभी ने “शिक्षा का दीप जलाते रहो” के संकल्प के साथ हाई टी का आनंद लिया।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन