BS4 डीज़ल वाहनों पर रोक के खिलाफ भड़की परिवहन यूनियनें, सरकार को दी हड़ताल की चेतावनी

दिल्ली सरकार द्वारा BS4 डीज़ल मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के फैसले का देशभर की 60 से अधिक परिवहन यूनियनों ने एक सुर में विरोध किया है। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के नेतृत्व में दिल्ली और एनसीआर के लगभग 700 वाहन मालिकों और यूनियनों ने एक बड़ी बैठक में भाग लिया।

दिल्ली एनसीआर ट्रांसपोर्ट एकता मंच के संयोजक श्याम सुंदर ने कहा कि यह आदेश व्यावहारिक नहीं है, क्योंकि दिल्ली में 70% आवश्यक वस्तुएं BS4 डीज़ल वाहनों के ज़रिए ही पहुंचती हैं। उन्होंने सरकार से इस फैसले को पुनर्विचार के लिए टालने की मांग की।

परिवहन विशेषज्ञ अनिल चिकारा ने कहा कि दिल्ली जैसे शहरों में कम लोड और शहरी ड्राइविंग के दौरान BS4 और BS6 वाहनों के टेल पाइप से निकलने वाले प्रदूषण में कोई विशेष अंतर नहीं होता। उन्होंने बताया कि इन दोनों ही श्रेणी के वाहनों में स्मोक ट्रीटमेंट सिस्टम लगा होता है, जिससे प्रदूषक तत्व पहले ही नियंत्रित हो जाते हैं।

अनिल चिकारा ने कहा कि किसी वाहन को प्रतिबंधित करने की कार्रवाई टेल पाइप से निकलने वाले धुएं के आधार पर ही की जानी चाहिए, जैसा कि मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 116 और CMVR में प्रावधान है। उन्होंने सुझाव दिया कि AI, ANPR, हाई-डेफिनिशन कैमरा और थर्मल इमेजिंग जैसी तकनीकों की मदद से उन वाहनों की पहचान की जा सकती है जो सच में प्रदूषण फैला रहे हैं।

यूनियनों ने आरोप लगाया कि यह निर्णय बिना किसी तथ्य और गहन अध्ययन के लिया गया है, जिसका सीधा असर व्यापार और आपूर्ति पर पड़ेगा। यूनियनों ने चेतावनी दी है कि अगर इस मुद्दे पर सरकार से सकारात्मक वार्ता नहीं हुई, तो वे बड़े स्तर पर हड़ताल का रास्ता अपना सकते हैं।

  • Leema

    Related Posts

    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    हाल ही में आयोजित एक एआई समिट में प्रदर्शित रोबोट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस संबंध में बुधवार को Tilak Marg Police Station में एक औपचारिक शिकायत…

    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    नई दिल्ली, 18 फरवरी 2026:दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बड़े स्तर पर चलाए जा रहे फर्जी कमेटी घोटाले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी चंदरदीप चमोली उर्फ ‘मास्टर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    • By Leema
    • February 18, 2026
    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस वीक 2026: पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताओं से पुलिस ने जीता छात्रों का दिल

    • By Leema
    • February 18, 2026
    दिल्ली पुलिस वीक 2026: पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताओं से पुलिस ने जीता छात्रों का दिल

    परिवार की आड़ में चल रहा था 7.5 करोड़ की हेरोइन का खेल, ANTF ने पति-पत्नी समेत तीन को दबोचा

    • By Leema
    • February 18, 2026
    परिवार की आड़ में चल रहा था 7.5 करोड़ की हेरोइन का खेल, ANTF ने पति-पत्नी समेत तीन को दबोचा

    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    • By Leema
    • February 17, 2026
    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया