CISF ने भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए नई HR पॉलिसी लागू की

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने अपने कर्मियों के लिए एक नई मानव संसाधन (HR) पॉलिसी लॉन्च की है, जिसका उद्देश्य बल को भविष्य के लिए तैयार करना है।

इस पॉलिसी के तहत पहली बार डोमेन विशेषज्ञों का पूल बनाया जाएगा, जो साइबर सुरक्षा, एविएशन सुरक्षा, ड्रोन-रोधी समाधान, और फायर मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता विकसित करेंगे। ये विशेषज्ञ विश्व स्तरीय सुरक्षा समाधान तैयार करेंगे।

नई पॉलिसी में च्वाइस बेस्ड पोस्टिंग की सुविधा भी दी गई है, जिससे बल के सदस्य अपनी प्राथमिकता के 10 स्थानों को चुन सकेंगे। इसके साथ ही, महिलाओं और विवाहित कर्मियों को उनके पारिवारिक संतुलन के लिए विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।
सेवानिवृत्ति के दो साल पहले कर्मियों को उनकी पसंद के स्थान पर पोस्टिंग दी जाएगी, ताकि वे अपने पारिवारिक दायित्वों को बेहतर तरीके से निभा सकें।

महिला कर्मियों के लिए 6 साल की नॉन-च्वाइस पोस्टिंग के बाद, सेवा के शेष समय में च्वाइस पोस्टिंग की सुविधा दी जाएगी। वहीं, विवाहित जोड़ों को एक ही स्थान पर पोस्टिंग का लाभ मिलेगा।

  • खेलों में उत्कृष्टता को प्रोत्साहन के लिए नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन से टाई-अप।
  • 24 साल तक च्वाइस पोस्टिंग का प्रावधान।
  • सभी पोस्टिंग आदेश समयसीमा के भीतर जारी होंगे।

CISF के महानिदेशक ने कहा कि यह पॉलिसी बल के 98% कर्मियों को उनके 38 वर्षों के सेवा जीवन में बेहतर कार्य-जीवन संतुलन और आधुनिक कौशल विकास के अवसर प्रदान करेगी।

  • Leema

    Related Posts

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    पटना/दिल्ली, 12 सितम्बर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए नन्दी बाबा की अध्यक्षता एवं गोमाता के प्रधान संरक्षण में भारत के पूज्य संतों के पावन सान्निध्य एवं मार्गदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी