CM रेखा गुप्ता का रिपोर्ट कार्ड: पहले 100 दिन में स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता पर बड़ा फोकस

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने सरकार के पहले 100 दिनों की उपलब्धियों को जेएलएन स्टेडियम में जनता के सामने रखा। वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर के साथ संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि “100 दिन छोटे जरूर हैं, लेकिन दिल्ली की दशा और दिशा को बदलने में परिवर्तनकारी साबित हुए हैं।”

रेखा गुप्ता सरकार ने कार्यभार संभालते ही राजधानी को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने की दिशा में तेज़ गति से कदम बढ़ाए हैं। पहली ही कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत योजना को लागू किया गया, जिससे लाखों लोगों को 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलने लगी है। साथ ही ‘वय वंदना योजना’ के तहत वरिष्ठ नागरिकों को भी मुफ्त स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिल रहा है।

पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना सफाई सिर्फ दिखावा बनकर रह गई थी, जबकि अब 9000 करोड़ के निवेश से सीवरेज सिस्टम अपग्रेड किया गया है और 40 नए डीएसटीपी बनाए जा रहे हैं। जल आपूर्ति सुधार के लिए कंट्रोल सेंटर, GPS टैंकर और ‘DJB ऐप’ लॉन्च किया गया है।

शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता लाने के लिए प्राइवेट स्कूलों की फीस प्रणाली पर अंकुश लगाने वाला बिल पास किया गया। साथ ही 125 स्कूल लाइब्रेरी का डिजिटलीकरण और 100 भाषा प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं।

कचरे के पहाड़ों पर भी सरकार ने ध्यान केंद्रित किया है। भलस्वा और ओखला जैसे क्षेत्रों में बायोमाइनिंग के ज़रिए हर दिन हज़ारों टन कचरा हटाया जा रहा है। ग्रीन दिल्ली के लिए 1000 स्प्रिंकलर, 70 रोड स्वीपर मशीनें और हजारों ई-बसें शुरू की गई हैं।

रेखा गुप्ता ने अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि कोई झुग्गी नहीं तोड़ी जाएगी, बल्कि 700 करोड़ की लागत से बुनियादी सुविधाएं दी जाएंगी। जब तक हर झुग्गीवासी को पक्का मकान नहीं मिलता, तब तक वे अपनी बस्तियों में रहेंगे, लेकिन सम्मान के साथ।

महिलाओं के लिए भी सरकार ने कई योजनाएं लागू की हैं, जिनमें ₹2,500 मासिक सहायता, ‘पालना केंद्र’, दो नए सखी निवास और हर चौराहे पर CCTV कैमरों की योजना शामिल है।

मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि “पिछली सरकारें शीशमहलों में बैठकर सत्ता का सुख लेती रहीं, हमने ईमानदारी से दिल्ली को संवारा है। यह सिर्फ 100 दिनों की कहानी नहीं, बल्कि 24×7 जनता की सेवा के लिए समर्पित हमारी सरकार का संकल्प है – विकसित दिल्ली की ओर।”

Leema

Related Posts

रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने आज पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में हाल ही में हुई 21 वर्षीय युवती मुस्कान शर्मा की हत्या के मामले में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद