IITF में झारखंड की झलक, मुख्य सचिव ने किया पवेलियन का अवलोकन

नई दिल्ली, 21 नवंबर 2024:
दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखंड ने अपनी पारंपरिक संस्कृति और विकास की अनूठी तस्वीर पेश की है। इस वर्ष झारखंड को फोकस स्टेट का दर्जा मिला है। झारखंड के उद्योग विभाग द्वारा आकर्षक पवेलियन का निर्माण किया गया है, जिसमें प्रदेश की लोक कला, सांस्कृतिक धरोहर, सरकारी योजनाओं और स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित करने वाले 14 स्टॉल लगाए गए हैं।

आज झारखंड की मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने पवेलियन का दौरा किया। उन्होंने पवेलियन में स्थापित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और सभी स्टॉलों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने कहा, “भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला झारखंड जैसे राज्यों के लिए अपनी विशिष्टता और विकास कार्यों को प्रदर्शित करने का एक बेहतरीन मंच है। मेले में दर्शक झारखंड की कला, संस्कृति और उपलब्धियों को एक ही स्थान पर देख रहे हैं।

इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव श्री डी.के. तिवारी, दिल्ली स्थित झारखंड भवन के स्थानिक आयुक्त श्री अरवा राजकमल, उद्योग विभाग के सचिव श्री जितेंद्र कुमार सिंह, निदेशक श्री सुशांत गौरव, और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की

पवेलियन के माध्यम से झारखंड ने अपनी सांस्कृतिक विविधता और विकास परियोजनाओं को प्रस्तुत किया। लोक कलाओं और हस्तशिल्प से लेकर औद्योगिक विकास तक, झारखंड का पवेलियन दर्शकों के लिए प्रदेश की समृद्ध धरोहर और प्रगति की कहानी कह रहा है।

भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 27 नवंबर तक चलेगा, जिसमें झारखंड पवेलियन विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ