IITF 2024: बिहार पवेलियन और राज्य दिवस के भव्य उद्घाटन से ‘विकसित बिहार’ की प्रेरणादायक यात्रा का प्रदर्शन

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2024 में बिहार के ‘विकसित बिहार’ की प्रेरणादायक यात्रा को दर्शाने वाला बिहार पवेलियन और राज्य दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के माननीय उद्योग एवं पर्यटन मंत्री, श्री नीतीश मिश्रा ने किया। और प्रेस मिलन समारोह का भी नेतृत्व किया। “विकसित भारत 2047” की थीम के तहत आयोजित इस मेले में बिहार साझेदार राज्य के रूप में भाग ले रहा है, और हॉल नंबर 2 में स्थित बिहार पवेलियन राज्य की सांस्कृतिक विरासत और औद्योगिक प्रगति का जीवंत प्रदर्शन कर रहा है। इस मौके पर उद्योग विभाग निदेशक आलोक रंजन घोष, बिहार हैंडलूम और रेशम उद्योग निदेशक श्री निखिल धनराज निप्पणीकर, बिहार संग्रहालय अपर निदेशक अशोक कुमार सिंहा और बिहार सूचना केंद्र नई दिल्ली के उप निदेशक दिनेश कुमार भी मौजूद रहे।

बिहार पवेलियन का मुख्य द्वार ‘सभ्यता द्वार’ के रूप में डिजाइन किया गया है जो राज्य की पांच प्रमुख क्षेत्रों – संस्कृति, उद्योग, पर्यटन, अध्यात्म एवं महिला सशक्तिकरण को प्रस्तुत करता है। दीवारों पर 3D प्रिंटिंग में प्राचीन और आधुनिक नालंदा के साथ-साथ राजगीर के ग्लास ब्रिज को भी दर्शाया गया है, जिससे राज्य के समृद्ध अतीत और वर्तमान विकास की झलक मिलती है। पवेलियन में मधुबनी, मंजूषा, टिकुली और कोहबर जैसी पारंपरिक कला भी सजाई गई हैं, जो दर्शकों को बिहार की सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ती हैं।

बिहार पवेलियन में राज्य के 75 स्टॉल्स पर बिहार के उत्पाद और उद्योगों का प्रदर्शन किया गया है। यहां मुख्यमंत्री उद्यमी योजना और स्टार्ट-अप बिहार जैसी योजनाओं के तहत उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के राज्य सरकार के प्रयासों को भी दर्शाया गया है। इसके साथ ही, प्रदर्शनी में पारंपरिक हस्तशिल्प, खादी और अन्य स्थानीय उद्योगों को प्रमुखता दी गई है, जिससे बिहार की आर्थिक प्रगति और आत्मनिर्भरता का परिचय मिलता है।

आईटीपीओ के गाइडलाइंस का पालन करते हुए बिहार पवेलियन को प्लास्टिक मुक्त और सस्टेनेबल बनाया गया है। पवेलियन की सजावट में केवल स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों का ही उपयोग किया गया है, जिससे न केवल पवेलियन की सुंदरता में वृद्धि होती है बल्कि स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को भी रोजगार मिलता है।

प्रेस मिलन समारोह के दौरान उद्योग एवं पर्यटन मंत्री श्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि बिहार सरकार के महिला सशक्तिकरण प्रयासों की झलक पवेलियन में भी देखने को मिल रही है, जिसमें मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना जैसी योजनाओं के अंतर्गत महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया गया है। इसके साथ ही, ग्रामीण विकास में राज्य के योगदान को भी प्रस्तुत किया गया है, जो आधुनिक कृषि तकनीक और ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा दे रहा है।

माननीय मंत्री जी ने बताया कि बिहार पवेलियन में राज्य की औद्योगिक प्रगति का रोडमैप प्रस्तुत किया गया है, जिसमें वस्त्र, चमड़ा, खाद्य प्रसंस्करण, और IT/ITES जैसे उद्योगों का विस्तार और राज्य की मजबूत अर्थव्यवस्था की झलक पेश की जा रही है। इस वर्ष राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (GSDP) में 10.6% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई, जो देश में दूसरी सबसे अधिक है

उन्होंने बताया कि बिहार ने व्यापार की सुगमता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए ई-गवर्नेंस और सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया है। राज्य सरकार MSMEs को वित्तीय सहायता, बाजार तक पहुंच, और प्रौद्योगिकी सहयोग दे रही है, जिससे बिहार में निवेश के लिए एक अनुकूल वातावरण बना है। इसके अलावा, राज्य में खादी मॉल और औद्योगिक पार्कों का निर्माण भी किया जा रहा है, जो स्थानीय उद्योगों के विकास को और गति प्रदान कर रहे हैं।

बिहार दिवस का आयोजन आज एमपीथिएटर 2 में शाम 6 बजे से किया गया, जहां राज्य के प्रख्यात लोक कलाकारों द्वारा कजरी, मगही, ठुमरी, और सोहर जैसी विधाओं से दर्शकों का मनोरंजन किया गया। बिहार की लोक कला और संगीत अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए भी विशेष आकर्षण का केंद्र इस अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बनी हुई है।

बिहार पवेलियन में ‘विकसित बिहार’ की यात्रा को जिस भव्यता से प्रस्तुत किया गया है, वह राज्य के विकासशील दृष्टिकोण और आर्थिक, सांस्कृतिक और सामाजिक प्रगति को दर्शाता है।

  • Leema

    Related Posts

    अब घर का सपना होगा साकार: रोहिणी में खुला DCHFC का नया कार्यालय, सस्ते ब्याज पर मिलेगा होम लोन

    नई दिल्ली, 24 जनवरी 2026।दिल्लीवासियों के लिए सस्ते और आसान होम लोन की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली सहकारी आवास वित्त निगम लिमिटेड (DCHFC) का नया…

    ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 14.84 करोड़ की ठगी करने वाला अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह ध्वस्त, तीन राज्यों से 8 आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की IFSO (इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस) यूनिट ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर बुजुर्गों को डराकर करोड़ों की ठगी करने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड सिंडिकेट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अब घर का सपना होगा साकार: रोहिणी में खुला DCHFC का नया कार्यालय, सस्ते ब्याज पर मिलेगा होम लोन

    • By Leema
    • January 24, 2026
    अब घर का सपना होगा साकार: रोहिणी में खुला DCHFC का नया कार्यालय, सस्ते ब्याज पर मिलेगा होम लोन

    ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 14.84 करोड़ की ठगी करने वाला अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह ध्वस्त, तीन राज्यों से 8 आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • January 24, 2026
    ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 14.84 करोड़ की ठगी करने वाला अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह ध्वस्त, तीन राज्यों से 8 आरोपी गिरफ्तार

    शातिर ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, तीन चोरी की दोपहिया गाड़ियां बरामद, तीन मामलों का खुलासा

    • By Leema
    • January 24, 2026
    शातिर ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, तीन चोरी की दोपहिया गाड़ियां बरामद, तीन मामलों का खुलासा

    सिर्फ उत्सव नहीं, जन-सेवा भी: पूजा समिति की अनूठी पहल

    • By Leema
    • January 24, 2026
    सिर्फ उत्सव नहीं, जन-सेवा भी: पूजा समिति की अनूठी पहल

    मामू ढाबे से सिनेमा तक: जेएनयू की रूह को पर्दे पर उतारेंगे ‘जेएनयू टाइम्स’ के निर्देशक डॉ. शहजाद इब्राहिमी

    • By Leema
    • January 24, 2026
    मामू ढाबे से सिनेमा तक: जेएनयू की रूह को पर्दे पर उतारेंगे ‘जेएनयू टाइम्स’ के निर्देशक डॉ. शहजाद इब्राहिमी

    बसंत पंचमी पर अमावस्या फाउंडेशन ने बच्चों के भविष्य में भरी शिक्षा की रोशनी

    • By Leema
    • January 23, 2026
    बसंत पंचमी पर अमावस्या फाउंडेशन ने बच्चों के भविष्य में भरी शिक्षा की रोशनी