NCC स्थापना दिवस पर देशभर के 22 पूर्व कैडेट सम्मानित, डीटीयू, खालसा और देशबंधु कॉलेज ने मारी बाजी

नई दिल्ली। एनसीसी के स्थापना दिवस के अवसर पर देशभर के 22 पूर्व कैडेटों को एनसीसी महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने “एनसीसी अचीवर्स अवार्ड 2025” से सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह दिल्ली कैंट स्थित डीजी एनसीसी कैंप के प्रताप हॉल में एनसीसी एलुमनी क्लब द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आकाशवाणी की महानिदेशक डॉ प्रज्ञा पालीवाल गौड़, एडीजी एयर वाइस मार्शल पीवीएस नारायण, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एसके शर्मा, परी एनजीओ की संस्थापिका योगिता भयाना और क्लब अध्यक्ष गिरीश निशाना ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की।

इस बार जिन पूर्व कैडेटों को सम्मान मिला, उनमें एयर वाइस मार्शल पीवीएस नारायण, पर्यटन मंत्रालय के एडीजी आर के भाटी, गुजरात की एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट प्रिया वी अहीर, पंजाब यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन के चेयरमैन कैप्टन डॉ कुलदीप सिंह, गृह मंत्रालय के असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर तपन तलवेलकर, हंसराज मॉडल स्कूल की प्रिंसिपल हीमल हंडू भट, नाडा की वाइस चेयरपर्सन गीतांजलि शर्मा और यूनिस्टार फुटवियर के निदेशक हरि शंकर बाहेती जैसे नाम शामिल हैं। इनके अलावा राष्ट्रीय कलाकार, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, डीआईजी स्तर के अधिकारी और टेक्नोलॉजी सेक्टर के दिग्गजों को भी अचीवर्स अवॉर्ड से नवाजा गया।

कॉलेज कैटेगरी में दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी को छात्र वर्ग में, एसजीटीबी खालसा कॉलेज को छात्रा वर्ग में और ओवरऑल कैटेगरी में देशबंधु कॉलेज को सबसे सक्रिय कॉलेज के खिताब से सम्मानित किया गया।

अवार्ड जूरी में मेजर डॉ एसके कौशिक, चीफ ऑफिसर पीपी सिंह, वरिष्ठ पत्रकार निहाल सिंह, पर्यावरणविद् रवि ज्ञान चौधरी और अन्य दिग्गज शामिल रहे। इस बार कुल 838 आवेदनों में से 22 नामों को अंतिम चयन सूची में जगह मिली।

समारोह के दौरान एनसीसी एलुमनी क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ उज्जवल चुघ की पुस्तक “साइबर शील्ड प्रोटेक्शन अगेंस्ट साइबर क्राइम इन डिजिटल वर्ल्ड” का भी लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में क्लब के कोषाध्यक्ष कर्ण कपूर, प्रेस सचिव सौम्य राय, प्रशिक्षण सचिव विकास मेहता, कार्यकारी सदस्य सीनियर जीसीआई निवा सिंह, निखिल रंजन, मनीष तिवारी और गुलशन कौशिक भी मौजूद रहे।

एनसीसी अचीवर्स अवार्ड 2025 ने यह साबित कर दिया कि एनसीसी से जुड़े युवा आज भी समाज, प्रशासन और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा से देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की…

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कस दिया है। इस कार्रवाई में भारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    • By Leema
    • March 28, 2026
    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान

    • By Leema
    • March 27, 2026
    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान