NDMC के अनुबंधित कर्मचारियों के लिए चिकित्सा सुविधाएं लागू करने की मांग: श्रीमती विशाखा शैलानी

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) की सदस्य, श्रीमती विशाखा शैलानी, ने आज परिषद सचिव को पत्र लिखते हुए NDMC के सभी अनुबंधित कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।

श्रीमती शैलानी ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि अनुबंधित कर्मचारियों के एक समूह ने उनसे मुलाकात कर यह जानकारी दी कि NDMC के रेज़ोल्यूशन नंबर 14 (H-10), जिसमें अनुबंधित कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा देने का स्पष्ट प्रावधान है, को अभी तक लागू नहीं किया गया है।

उन्होंने बताया कि परिषद की बैठकों में भी इस मुद्दे पर लगातार हमारे द्वारा चर्चा होती रही है। साथ ही, उन्होंने परिषद से यह अपील की कि जो अनुबंधित कर्मचारी पिछले 15-20 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, उन्हें नियमित करने के प्रस्ताव पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। इस संदर्भ में, अनुबंधित कर्मचारियों को नियमित करने का एजेंडा पास कर गृह मंत्रालय (MHA) को भेजा जा चुका है, जो इन कर्मचारियों के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम है।

श्रीमती शैलानी ने कहा कि चिकित्सा सुविधाओं का मुद्दा लंबे समय से चर्चा में है और आवश्यक है कि सभी अनुबंधित कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुविधाएं, जैसे कि चिकित्सा स्वास्थ्य योजना (Liberalized Medical Health Scheme), प्रदान की जाएं। इससे उन्हें किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या के दौरान शारीरिक और आर्थिक कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। वर्तमान समय में चिकित्सा खर्चों में बढ़ोतरी और वेतन असमानता के कारण अनुबंधित कर्मचारियों को गंभीर मानसिक और आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

श्रीमती शैलानी ने कहा अंत में कहा कि अनुबंधित कर्मचारी लंबे समय से चिकित्सा सुविधाओं की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ऐसे में परिषद के कल्याण एवम कार्मिक विभाग को इस महत्वपूर्ण विषय पर त्वरित और निर्णायक कार्रवाई कर इन सभी अनुबंधित कर्मचारियों के चिकित्सा कार्ड बनाने चाहिए।

  • Leema

    Related Posts

    ‘भजन क्लबिंग’ के सुरों में रंगा दिल्ली विश्वविद्यालय, वसंतोत्सव 2026 से युवाओं को मिला संस्कृति से जुड़ने का नया मंच

    नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में ‘भजन क्लबिंग’ के साथ दस दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘वसंतोत्सव 2026’ का भव्य आगाज हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा…

    भक्ति में रमा नया भजन: “ना तुम बदले ना मैं बदला” यूट्यूब पर रिलीज

    नई दिल्ली/धार्मिक संवाददाताश्याम भक्तों के लिए एक नई भक्ति प्रस्तुति सामने आई है। गायक प्रवीण चौधरी की आवाज़ में सजा श्याम बाबा का भजन “ना तुम बदले ना मैं बदला”…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘भजन क्लबिंग’ के सुरों में रंगा दिल्ली विश्वविद्यालय, वसंतोत्सव 2026 से युवाओं को मिला संस्कृति से जुड़ने का नया मंच

    • By Leema
    • February 10, 2026
    ‘भजन क्लबिंग’ के सुरों में रंगा दिल्ली विश्वविद्यालय, वसंतोत्सव 2026 से युवाओं को मिला संस्कृति से जुड़ने का नया मंच

    भक्ति में रमा नया भजन: “ना तुम बदले ना मैं बदला” यूट्यूब पर रिलीज

    • By Leema
    • February 10, 2026
    भक्ति में रमा नया भजन: “ना तुम बदले ना मैं बदला” यूट्यूब पर रिलीज

    दमण में प्रशासक प्रफुल पटेल से 2025 बैच के आईएएस अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

    • By Leema
    • February 10, 2026
    दमण में प्रशासक प्रफुल पटेल से 2025 बैच के आईएएस अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

    जागरूकता ही बचाव: बढ़ते साइबर अपराधों पर दिल्ली पुलिस अलर्ट – रमन सिंह

    • By Leema
    • February 10, 2026
    जागरूकता ही बचाव: बढ़ते साइबर अपराधों पर दिल्ली पुलिस अलर्ट – रमन सिंह

    सहकारिता का मंत्र ‘मैं’ नहीं ‘हम’, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह

    • By Leema
    • February 10, 2026
    सहकारिता का मंत्र ‘मैं’ नहीं ‘हम’, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह

    कमला नगर में दिनदहाड़े मोबाइल स्नैचिंग, पुलिस की फुर्ती से तीन शातिर बदमाश दबोचे गए

    • By Leema
    • February 10, 2026
    कमला नगर में दिनदहाड़े मोबाइल स्नैचिंग, पुलिस की फुर्ती से तीन शातिर बदमाश दबोचे गए