विशेष (10/12/2022)
सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल के नए सीएम

हिमाचल प्रदेश : नादौन विधानसभा क्षेत्र से चुने गए विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री कांग्रेस हाईकमान ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है और कांग्रेस विधायक मुकेश अग्निहोत्री उप मुख्यमंत्री होंगे, वही हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सीएम की रेस से बाहर हो गई हैं, सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम आने के बाद प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने भी हंगामा शुरू कर दिया है, सुखविंदर सिंह सुक्खू को 40 विधायकों का समर्थन प्राप्त है, वही हिमाचल प्रदेश में हुए चुनाव में कुल 68 सीटों में से कांग्रेस पार्टी को 40 और बीजेपी को 25 सीट मिली है सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार को 11:00 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे | मीडिया से बात करते हुए, सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि, मैं कांग्रेस पार्टी का बहुत आभारी हूं और हमने जो हिमाचल प्रदेश की जनता से वादे किए हैं उसको जरूर पूरा करेंगे तथा राज्य का विकास करना हमारी प्राथमिकता रहेगी | दिल्ली से दिलीप शर्मा की रिपोर्ट |
Site Map :-
Contact Us :-
Address : Samacharvarta S 203, Siddharth Palace, Chander Nagar, Surya Nagar, Ghaziabad, Uttar Pradesh 201011
Contact No. : +91 9654446699
Email : info@samacharvarta.com, samacharvarta@gmail.com
Copyright @ 2019.