“ओडिशा राज्य दिवस पर IIFT मैं संस्कृत संस्कृति, कला और विकास की झलक”


भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF) के 43वें संस्करण में शुक्रवार को ‘ओडिशा राज्य दिवस’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के भारत मंडपम में हुआ, जिसमें ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेला ओडिशा की कला, संस्कृति और परंपराओं को देश-दुनिया तक पहुंचाने का शानदार मौका है। उन्होंने कहा, “ओडिशा के हस्तशिल्प और हथकरघा आज पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो चुके हैं। इस मेले में लोग ओडिशा की कला और शिल्प को करीब से जान रहे हैं।”

मुख्यमंत्री ने बताया कि 2036 में ओडिशा अलग राज्य के रूप में बनने की 100वीं वर्षगांठ मनाएगा। इसके लिए राज्य सरकार “नए और समृद्ध ओडिशा” के निर्माण की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि ओडिशा में उद्योगों के लिए मजबूत बुनियादी ढांचा है और सरकार ने खास नीतियां बनाई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, “जनवरी 2025 में ‘मेक इन ओडिशा’ कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें यह चर्चा होगी कि राज्य में और नए उद्योग कैसे लगाए जा सकते हैं।”

मुख्यमंत्री ने मेले में लगे ‘ओडिशा मंडप’ का दौरा किया। यहां मिशन शक्ति की महिलाओं द्वारा बनाए गए हस्तशिल्प, आदिवासी कलाकृतियां और ग्रामीण उत्पादों के स्टॉल सजाए गए थे। मंडप की थीम ‘विकसित भारत, विकसित ओडिशा’ पर आधारित थी, जिसे मुख्यमंत्री ने खूब सराहा।

मुख्यमंत्री ने हर स्टॉल पर जाकर विक्रेताओं से बातचीत की। उन्होंने एक जनरल स्टोर के स्टॉल पर पूछा कि मेले में कैसा अनुभव हो रहा है और लोगों की प्रतिक्रिया कैसी है। विक्रेताओं ने बताया कि उन्हें मेले में शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है और ओडिशा के उत्पादों को खूब पसंद किया जा रहा है।

ओडिशा राज्य दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। प्रसिद्ध ओडिसी नृत्य गुरु शाश्वत जोशी और उनके साथियों ने नृत्य-नाटिका पेश की।

कालाहांडी के वृंदावन कल्चरल इंस्टीट्यूट ने घूमुरा नृत्य और बोलांगीर की दुलदुली कला परिषद ने घुडुका नृत्य प्रस्तुत किया। प्रसिद्ध गायिका सुष्मिता दास ने फ्यूजन म्यूजिक पेश कर समां बांध दिया। दिल्ली के दर्शकों ने इन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का खूब आनंद लिया।

इस कार्यक्रम ने ओडिशा की कला, संस्कृति और विकास के सपने को एक नई पहचान दी।

  • Leema

    Related Posts

    राष्ट्रिय मतदाता दिवस पर मतदाताओं को किया जागरूक

    नई दिल्ली l राष्ट्रिय मतदाता दिवस के अवसर पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली डीएम ऑफिस में एक कार्यक्रम का आयोजन कर लोगो को मतदान कर प्रति जागरूक किया गया, इस कार्यक्रम का…

    ऑपरेशन ‘कवच’ में बड़ी कामयाबी, क्राइम ब्रांच ने नकली कॉस्मेटिक्स बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

    नई दिल्ली।दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने ‘ऑपरेशन कवच’ के तहत एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए बवाना औद्योगिक क्षेत्र में चल रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रिय मतदाता दिवस पर मतदाताओं को किया जागरूक

    • By Leema
    • January 25, 2026
    राष्ट्रिय मतदाता दिवस पर मतदाताओं को किया जागरूक

    ऑपरेशन ‘कवच’ में बड़ी कामयाबी, क्राइम ब्रांच ने नकली कॉस्मेटिक्स बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

    • By Leema
    • January 25, 2026
    ऑपरेशन ‘कवच’ में बड़ी कामयाबी, क्राइम ब्रांच ने नकली कॉस्मेटिक्स बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

    50 से ज्यादा CCTV की मदद से दो लुटेरे दबोचे गए, सागरपुर लूटकांड का खुलासा

    • By Leema
    • January 25, 2026
    50 से ज्यादा CCTV की मदद से दो लुटेरे दबोचे गए, सागरपुर लूटकांड का खुलासा

    अब घर का सपना होगा साकार: रोहिणी में खुला DCHFC का नया कार्यालय, सस्ते ब्याज पर मिलेगा होम लोन

    • By Leema
    • January 24, 2026
    अब घर का सपना होगा साकार: रोहिणी में खुला DCHFC का नया कार्यालय, सस्ते ब्याज पर मिलेगा होम लोन

    ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 14.84 करोड़ की ठगी करने वाला अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह ध्वस्त, तीन राज्यों से 8 आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • January 24, 2026
    ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 14.84 करोड़ की ठगी करने वाला अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह ध्वस्त, तीन राज्यों से 8 आरोपी गिरफ्तार

    शातिर ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, तीन चोरी की दोपहिया गाड़ियां बरामद, तीन मामलों का खुलासा

    • By Leema
    • January 24, 2026
    शातिर ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, तीन चोरी की दोपहिया गाड़ियां बरामद, तीन मामलों का खुलासा