गर्मी से राहत के लिए दिल्ली सरकार का नया प्लान: बंद डीटीसी बसें बनेंगी फूड किओस्क, बस स्टॉप्स पर होंगे ‘जल दूत’

नई दिल्ली, 24 अप्रैल 2025: दिल्ली की भीषण गर्मी से निपटने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। ‘Delhi Heat Action Plan 2025’ के तहत परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई, जिसमें यात्रियों की गर्मी से सुरक्षा के लिए कई घोषणाएं की गईं।

इस योजना के तहत बस स्टॉप्स पर यात्रियों को ठंडा और साफ पानी उपलब्ध कराने के लिए ‘जल दूतों’ की तैनाती की जाएगी। ये विशेष ड्रेस कोड में प्रशिक्षित कर्मी होंगे, जो यात्रियों को पानी उपलब्ध कराएंगे। साथ ही सभी डीटीसी डिपो और टर्मिनलों पर डिजिटल वॉटर कूलर लगाए जाएंगे। पहले चरण में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 10 जगहों पर ये सुविधा शुरू होगी।

दिल्ली सरकार की एक अनोखी पहल के अंतर्गत, बंद पड़ी डीटीसी बसों को फूड किओस्क में बदला जाएगा। यह किओस्क शुरुआत में आनंद विहार, सराय काले खां और कश्मीरी गेट आईएसबीटी पर लगाए जाएंगे, जहां यात्रियों को स्वच्छ भोजन, पानी और हाइजीन की सुविधाएं मिलेंगी।

इसके साथ ही, हीटवेव से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और बस स्टॉप्स पर छांव व जरूरी सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी। बैठक में ISBT टर्मिनलों को आधुनिक मल्टी-मोडल ट्रांजिट हब में बदलने की दिशा में भी चर्चा हुई।

परिवहन मंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि यह पहल दिल्ली के पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को और अधिक मानवीय, आधुनिक और संवेदनशील बनाएगी, जिससे गर्मियों में यात्रियों की यात्रा सुरक्षित और आरामदायक हो सकेगी।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात ‘मुखिया गैंग’ के सरगना राहुल उर्फ दहुर उर्फ राजू मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय…

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के 122वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेते हुए कृषि और तकनीक के समन्वय को देश के विकास की मजबूत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार